Advertisement
Advertisement

कोहरे का असर Ranchi Airport पर, 13 Flights Delay से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रांची में कोहरे के कारण Ranchi Airport से शुक्रवार को 13 फ्लाइटें देरी से उड़ीं। कुहासा और एयर ट्रैफिक की वजह से दिनभर उड़ान संचालन प्रभावित रहा।


Ranchi Airport : घने कोहरे का असर शुक्रवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर साफ नजर आया। कोहरे और एयर ट्रैफिक की वजह से रांची से विभिन्न राज्यों को जाने वाली कुल 13 फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

Ranchi Airport:सुबह से रात तक उड़ानों में देरी

जानकारी के अनुसार, रांची-बेंगलुरु की फ्लाइट सुबह 8:55 बजे के बजाय दोपहर 12:34 बजे उड़ी। रांची-दिल्ली की कई उड़ानें भी अपने तय समय से 30 से 40 मिनट देरी से रवाना हुईं। रांची-हैदराबाद फ्लाइट सुबह 9:30 बजे की जगह दोपहर 12:14 बजे उड़ी, जबकि रांची-मुंबई और रांची-पटना की उड़ानों में भी विलंब दर्ज किया गया। शाम और रात की उड़ानों पर भी कोहरे का असर बना रहा।

  1. कोहरे के कारण रांची एयरपोर्ट से 13 फ्लाइटें देरी से उड़ीं

  2. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की उड़ानें प्रभावित

  3. सुबह से रात तक फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ाया

  4. एयर ट्रैफिक और कुहासा को बताया गया मुख्य कारण

  5. यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा


Ranchi Airport: एयर ट्रैफिक और कुहासा बना कारण

एयरलाइंस अधिकारियों के मुताबिक, कुहासा और बढ़े हुए एयर ट्रैफिक के कारण विमानों का आगमन समय पर नहीं हो सका। एक फ्लाइट के देर से पहुंचने का असर अगली उड़ानों पर भी पड़ा, जिससे पूरे दिन एयरपोर्ट का संचालन प्रभावित रहा।

Ranchi Airport: यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

फ्लाइटों के विलंब से उड़ने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर अतिरिक्त समय बिताना पड़ा। कई यात्रियों ने कनेक्टिंग फ्लाइट और जरूरी कार्य प्रभावित होने की बात कही। मौसम साफ होने के बाद ही उड़ानों का संचालन सामान्य हो सका।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...