रांची में रविवार को Power Cut Alert, 11 से 3 बजे तक कई इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Ranchi Power Cut News: राजधानी रांची में रविवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण 11 बजे से 3 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


Power Cut Alert रांची: राजधानी रांची में बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा लगातार मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग की ओर से पहले ही इसकी सूचना जारी कर दी गई है, ताकि उपभोक्ता आवश्यक तैयारी कर सकें।

Power Cut Alert: कोकर पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में रहेगा पावर कट

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोकर पावर सब स्टेशन से संचालित ग्रामीण 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर बंद रहेगा। इस दौरान फीडर बायफरकेशन से संबंधित तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके चलते इंडस्ट्रियल एरिया, कोकर, तपोवन गली का कुछ हिस्सा, सदर थाना क्षेत्र सहित कोकर और उसके आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


Key Highlights

  • रविवार को रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

  • कोकर पावर सब स्टेशन से 11 से 3 बजे तक पावर कट

  • चुटिया और नामकुम क्षेत्र में 1 से 3 बजे तक बिजली बंद

  • फीडर बायफरकेशन और यूटिलिटी शिफ्टिंग का होगा काम

  • बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की


Power Cut Alert: चुटिया और नामकुम क्षेत्र में दोपहर में बिजली बाधित

इसके अलावा कोकर और टाटीसिलवे के अंतर्गत आने वाले विद्युत शक्ति उपकेंद्र चुटिया और नामकुम चाय बगान क्षेत्र से जुड़े सभी 33 केवी और 11 केवी फीडर से दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस अवधि में दुर्गा सोरेन चौक के पास 33 केवी लाइन के यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा।

Power Cut Alert: इन इलाकों पर पड़ेगा असर

इस पावर कट का असर अपर चुटिया, मिडिल चुटिया, लोअर चुटिया, धुमसा टोली, मकचुन्द टोली, सामलोंग, बेल बगान, कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी, विंध्यवासिनी नगर, स्वर्णरेखा नगर, केतारी बगान, घाट रोड, नामकुम स्टेशन, तेतरी टोली, जोरार, लोवाडीह चौक, नामकुम इंडस्ट्रियल एरिया, नामकुम बाजार, खिजरी, अमेठिया नगर, महुआ टोली, नामकुम बस्ती, चाय बागान, जूट क्षेत्र, काली नगर, लॉ कॉलेज, बदगवां, रामपुर, सर्बल, लाली, कोचा टोली, तुम्बा घुटु सहित आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। साथ ही मेंटेनेंस कार्य समय से पहले पूरा होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...

Bihar Bank Ranking: 100 अंकों के मापन सूचकांक में IDFC फर्स्ट...

 बिहार में 100 अंकों के मापन सूचकांक से बैंकों की रैंकिंग तय हुई। IDFC फर्स्ट बैंक 74 अंकों के साथ टॉप पर रहा, जबकि...