बिहार विधानमंडल का बजट सत्र : राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा- सरकार का शुरू से ही शिक्षा पर ध्यान

पटना : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की कार्रवाई शुरू हो गई है। विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में राष्ट्रगान के साथ सत्र शुरू हुआ। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन की कार्यवाही में मौजूद है। विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण चल रहा है। तीन फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोनों सदन कल यानी तीन फरवरी तक के लिए स्थगित हो गया है।

सरकार न्याय के साथ विकास के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए लोगों की खुशहाली के लिए निरंतर प्रयत्नशील है – राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि सरकार न्याय के साथ विकास के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए लोगों की खुशहाली के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने नववर्ष के प्रथम सत्र के संयुक्त अधिवेशन के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए राज्य की खुशहाली और बहुआयामी विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि इस सत्र में वित्तीय और विधायी के कई महत्वपूर्ण कार्य संभव होंगे।

राज्य के खुशहाली का कामना करता हूं, अपराध नियंत्रण को लेकर कदम उठाए गए – राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार का शुरू से ही शिक्षा पर ध्यान रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के खुशहाली का कामना करता हूं। अपराध नियंत्रण को लेकर कदम उठाए गए। पुलिस को सभी संसाधन उपलब्ध कराए गए। बालिका शिक्षा पर जोर, पोशाक योजना काफी कारगर साबित हुआ है। पीएमसीएच अस्पताल को काफी आधुनिक बनाया जा रहा है। रोजगार बढ़ने पर सरकार दो लाख की सहयता करेगी। 1.14 करोड लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। आज घरों में 125 यूनिट बिजली फ्री मिल रही है।

Bihar Vidhansabha Live 1 22Scope News

महिलाओं को रोजगार के लिए दो लाख तक देगी सरकार – राज्यपाल 

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपया दिया गया है। जिनका रोजगार अच्छा रहेगा उन्हें दो लाख रुपए दिया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण के बीच विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाई गई। इससे एक करोड़ 24 लाख लोगों को फायदा मिल रहा है।

Bihar Vidhansabha Live 2 22Scope News

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है – आरिफ मोहम्मद खान

राज्यपाल ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद से ही राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। राज्य में बड़ी संख्या में सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। राजधानी तक सुदूर इलाकों से पहुंचने का लक्ष्य पांच घंटा कर लिया गया है। सरकार ने बिहार में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोड़ दिया है। पंचायती राज, नगर निकायों में 50 प्रतिशत और सभी सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया जा रहा है। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या काफी कम दी थी। अब समूहों की संख्या की लगभग 11 लाख हो गई है। बिहार सरकार ने शुरू से ही वंचित वर्गों के लिए काम किया। इन्हें मुख्य धारा में जोड़ने के लिए कई योजना चला रही है।

Bihar Vidhansabha Live 4 1 22Scope News

Bihar Vidhansabha Live 3 22Scope News

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर आए तेजस्वी, टूटा था अंगूठे का नाखून

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट सत्र के पहले दिन सत्र पहुंचे। पैर में चोट होने के कारण वह काफी परेशानी में दिखे। विधायकों की मदद से वह सदन की सीढ़ियों पर चढ़ें। इसे बाद सदन के अंदर गए। बताया जा रहा है कि उनका अंगूठे का नाखून टूटा था।

Tejashwi 22Scope News

करीब 8-9 दिन पहले, 25 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को ठोकर लग गई थी

दरअसल, करीब आठ-नौ दिन पहले, बीते 25 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ठोकर लग गई थी, जिसकी वजह से उनके पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था। इसकी जानकारी पार्टी की ओर से कुछ समय पहले ही दी गई है। माना जा रहा है कि यही वजह है कि तेजस्वी यादव कुछ लोगों की मदद से व्हीलचेयर पर बैठकर बजट सत्र में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल तेजस्वी यादव चिकित्सकीय देखरेख में हैं। इस बात की जानकारी भी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सोशल मीडिया पोस्ट से मिली है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार बजट सत्र का आज से आगाज, कल मंत्री बिजेंद्र यादव पेश करेंगे बजट…

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Agriculture Fair 2026: झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, किसानों...

 झारखंड में 16 से 18 जून तक पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित होगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा कर...

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img