Babulal Marandi का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- झारखंड में बिचौलियों के माध्यम से हो रही धान की खरीदारी, सरकार भी कमीशन….

Jharkhand news: आज 3 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार और सीएम हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है।

“देश-विदेश का दौरा कर मुख्यमंत्री कहते हैं सरकार हमारी गांव से चलती है”

Babulal Marandi ने कहा- झारखंड के मुख्यमंत्री देश-विदेश का दौरा करते हैं और मुख्यमंत्री कहते हैं सरकार हमारी गांव से चलती है और केंद्र सरकार पर आरोप लगाती है कि मुझे पैसे नहीं मिलती इसलिए वास्तविकता को जानना जरूरी है।

Read More: तारकिशोर प्रसाद ने कहा- बिहार बजट राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्पों को मजबूती देगा…

राज्य में बिचौलियों के माध्यम से धान खरीदारी में किसानों को ठग रहे हैं

राज्य की जनता को जानकारी मिल पाएगी की सरकार कह क्या रही है और कर क्या  रही है 2024 में जब चुनाव हो रहे थे तो इन्होंने घोषणा पत्र जारी किया था और कहा था की  धान का MSP मूल्य ₹3200 होगा लेकिन सरकार बनने के बाद यह आंकड़ा 2400 हो गया। 2400 में 2300 केंद्र सरकार देती है और 100 राज्य सरकार दे रही है। राज्य में बिचौलियों के माध्यम से धान खरीदारी में किसानों को ठग रहे हैं।  2025-26 में इस सरकार ने 60 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा था लेकिन आज तक 19 लाख 80 हजार 216 क्विंटल ही धान खरीदा है।

2 लाख 79 हजार 80 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण करवाया था लेकिन अभी तक 35 हजार किसानों ने ही धान बेचे हैं वास्तविकता यह है की पैक्स में धान लिया ही नहीं जा रहा, कई जिलों के किसान मुझे टेलीफोन कर रहे हैं जिसके बाद हमने DC को फोन किया DC साहब को पता ही नही होगा की धान की खेती कब और कैसे होती है।

“ झारखंड में छोटे-छोटे किसान हैं ऐसे में 15 मार्च तक धान घर में कौन रखेगा”

झारखंड में छोटे-छोटे किसान हैं ऐसे में 15 मार्च तक धान घर में कौन रखेगा,इसका अर्थ साफ है कि बिचौलिया धान खरीदें और बिचौलिया ही सरकार को धान बेचे ताकि सब मिल बाँट कर पैसा खा सके। ये जान बुझ कर धंधा शुरू किया गया है पैसा कमाने के लिए.

भारत सरकार जो पैसा देती है वह पैसा भी किसानों को लाभ नहीं दिलवा पाती है हेमंत सोरेन की सरकार और बड़ी-बड़ी बात करते हैं कि गांव से सरकार चलती है, हमारा सीधा सवाल है कि 15 मार्च तक कौन से छोटे किसान धान रख पाएंगे। राज्य की जनता के समक्ष आज हमने ताजा उदाहरण रखा है कि किस प्रकार से हेमंत सोरेन की सरकार राज्य की जनता को लूट रही है. दलालों और बिचौलियों का कमीशन हेमंत सोरेन की भी तिजोरी में चला जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।

 

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...