बिहार बजट राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्पों को मजबूती देगा – तारकिशोर प्रसाद

पटना : बिहार विधानमंडल में आज यानी तीन फरवरी वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा पेश किया गया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वर्तमान बिहार बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट सूबे को आत्मनिर्भर राज्यों की श्रेणी में लाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा और लोगों का जीवन आसान बनेगा।

इस बार का बिहार बजट 3 लाख 47 करोड़ से ज्यादा का है – तारकिशोर प्रसाद

प्रसाद ने कहा कि इस बार का बिहार बजट तीन लाख 47 करोड़ रुपए से ज्यादा का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 हजार करोड़ रुपए अधिक है। बजट में सात निश्चय-3 (2025-2030) के तहत बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना का फोकस प्रति व्यक्ति आय को दोगुनी करने, करीब एक करोड़ रोजगार देने और महिलाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। इसमें बिहार के गरीबों को लघु उद्यम से जोड़ने के साथ-साथ सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह एक प्रगतिशील और सर्व समावेशी बजट है, जिससे बिहार में विकास दर को नई ऊर्जा और रफ्तार मिलेगी।

Tarkishore Prasad 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : संजय सरावगी ने कहा- बिहार बजट में नौजवानों के रोजगार व महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर विशेष जोर…

अंशु झा की रिपोर्ट

Jamshedpur Tender Irregularities: मानगो नगर निगम की फाइलों में ऐसा क्या...

Jamshedpur Tender Irregularities: जमशेदपुर में मानगो नगर निगम के तहत विकास परियोजनाओं के लिए टेंडर को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। शॉर्ट-टर्म ई-टेंडर से...

Indian Idol 16 के टॉप-8 सिंगर अभिषेक कुमार का धनबाद में...

Abhishek Kumar Indian Idol 16: धनबाद के युवा गायक अभिषेक कुमार, जिन्होंने *इंडियन आइडल 16* के टॉप 8 में जगह बनाई थी, सोमवार को...

Bokaro News: बोकारो में बारिश से सड़क पर जलजमाव, रेलवे पुल...

Bokaro News: सोमवार को हुई बारिश ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) इलाके में पानी जमा होने (वॉटरलॉगिंग) की पुरानी समस्या को फिर से उजागर...