पत्नी की हत्या कर लाल सूटकेस में छिपाया शव, फरार पति बेलाव मोड़ पर गिरफ्तार

पत्नी की हत्या कर लाल सूटकेस में छिपाया शव, फरार पति बेलाव मोड़ पर गिरफ्तार

कैमूर : जिले से पत्नी की हत्या कर शव को सूटकेश में छिपाकर कर फरार हुये शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनहन थाना क्षेत्र के बेलाव मोड़ पर वाहन जांच के दौरान सोनहन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वाहन जांच में धराया आरोपी

बताया जाता है कि बेलाव मोड़ पर सोनहन थाना पुलिस नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान भभुआ से सोनहन जा रही एक चार पहिया गाड़ी से एक व्यक्ति अचानक कूदकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ और पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में वह लगातार अपना नाम-पता बदलता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ और सत्यापन के बाद उसकी पहचान कायमुद्दीन शेख मंसूरी, निवासी जक्की बिगहा, थाना डेहरी नगर, जिला रोहतास के रूप में हुई।

पत्नी की हत्या मामले में वांछित था आरोपी 

जांच में खुलासा करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोरंजन भारती ने बताया कि 1 फरवरी 2026 को डेहरी नगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक लाल सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ था। उसी मामले में यह आरोपी वांछित था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत महिला उसकी पत्नी बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रोहतास पुलिस को सूचना दे दी है। आगे की कार्रवाई डेहरी नगर थाना द्वारा की जाए।

ये भी पढ़े :  रोहिणी ने नीतीश सरकार के बजट को बताया झूठ का पुलिंदा, जनता को कुछ नहीं मिला

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...