शराब पीकर हंगामा करते हुए 2 पियक्कड़ को बेलाव पुलिस ने किया गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर जिले के बेलाव थाना पुलिस ने समकालीन अभियान चलाकर शराब पीकर हंगामा करते हुए दो पियक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच करवाने के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार पियक्कड़ रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र के वीर नगर गांव निवासी देव मिश्रा का पुत्र अमित मिश्रा एवं थाना क्षेत्र के बसुहारी गांव निवासी ददन पासवान का पुत्र राजू पासवान शामिल है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बेलाव थाना प्रभारी अनीश कुमार ने बताया कि एसपी ललित मोहन शर्मा के आदेश पर थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में दो पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया। दोनों पियक्कड़ों में शामिल देव कुमार मिश्रा का पुत्र अमित कुमार एवं ददन पासवान का पुत्र राजू पासवान को गिरफ्तार किया गया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई। दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया में भभुआ भेज दिया गया।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...