जो पानी था अभिशाप, वहीं बना कमाई की सबसे बड़ी ताकत, मखाना ने कोसी-सीमांचल की बदली तकदीर

पटना : बिहार का सफेद सोना कहे जाने वाला मखाना का स्वाद देश व दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है। मखाना फसल की विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मखाना विकास योजना कोसी व सीमांचल क्षेत्र के मखाना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब सीमांचल व कोसी में अतिरिक्त पानी व जलमग्न होने के बावजूद भी किसानों की आय को दोगुना करने में बाधा नहीं बन रही है।

उत्तर बिहार में मखाना किसानों के समाधान के रूप में सामने आया है – मखाना मैन के नाम से प्रसिद्ध अनिल कुमार

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए मखाना विकास योजना के प्रधान अन्वेषक व मखाना मैन के नाम से प्रसिद्ध अनिल कुमार ने कहा कि उत्तर बिहार में मखाना किसानों के समाधान के रूप में सामने आया है। बिहार की धरोहर मखाना जिसे जलजमाव वाले क्षेत्रों में जंगली फसल के रूप में देखा जाता था। आज विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुका है।

Makhana Farmers 2 22Scope News

दलदली जमीन से सीधे लाखों की कमाई

वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि सीमांचल व कोसी क्षेत्र की जलमग्न, नीची व दलदली भूमि को समस्या नहीं, बल्कि संभावना के रूप में देखा। उन्होंने मखाना विकास योजना के जरिए इन क्षेत्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उनका उपयोग किया और मखाना जैसी पारंपरिक, श्रमसाध्य फसल को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कृषि-उद्यमिता में बदल दिया।

Makhana Farmers 1 22Scope News

कोसी की बाढ़ में छिपा था ‘सोना’

उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में 9.12 लाख हेक्टेयर जलमग्न भूमि मखाना उत्पादन के उपयुक्त है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मखाना की खेती 13,296 हेक्टेयर से बढ़कर 40,400 हेक्टेयर हो गया है। वहीं इस योजना के जरिए किसानों का प्रति हेक्टेयर उत्पादकता में लगभग 12 क्विंटल की वृद्धि हुई, जिससे किसानों की अतिरिक्त आय 3.25-3.75 लाख प्रति हेक्टेयर तक पहुंची चुकी।

Makhana Farmers 3 22Scope News

मखाना ने बदल दी महिला किसानों की तस्वीर

मैं मखाना की खेती करीब 20 सालों से अधिक समय से कर रही हूं। मखाना विकास योजना हमारे फसल के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस योजना से मखाने की फसल को बहुत प्रोत्साहन मिला है। वर्तमान में इस फसल के जरिए 3-3:50 लाख सालाना कमा रही हूं। मखाना की खेती ने हमारे परिवार के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। अब मखाना फसल के जरिए हमारी आय दोगुनी हो गई है। मखाना विकास योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूं।

Makhana Farmers 22Scope News

यह भी पढ़े : RepublicDay2026 : भारत पर्व में बिहार का ‘मखाना’ बनेगा देश की शान

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...