Kantatoli-Siramtoli फ्लाईओवर निर्माण कार्य का SDO कुमार रजत ने किया निरीक्षण, संबंधित विभागों को दिए दिशा-निर्देश

Ranchi: रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आज दिनांक 04.02.2026 को रांची सदर के अनुमंडल पदाधिकारी, कुमार रजत के द्वारा Kantatoli-Siramtoli कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया।

भू-अर्जन, भवन शिफ्टिंग, यूटिलिटी शिफ्टिंग एवं ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची कुमार रजत द्वारा फ्लाईओवर निर्माण से संबंधित भू-अर्जन, भवन शिफ्टिंग, यूटिलिटी शिफ्टिंग एवं ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप तीव्र गति से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

परियोजना की सतत निगरानी की जा रही है

जिला प्रशासन द्वारा कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर परियोजना की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर आमजन को शीघ्र सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...