धनबाद में मना JMM का 54वां स्थापना दिवस, सीएम हेमंत समारोह में हुए शामिल ;दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की उठी मांग

Dhanbad: आज JMMके सभी सदस्यों के लिए बेहद ही खास दिन है। आज JMM अपना 54वां स्थापना दिवस मना रहा है लेकिन इस बार ये उत्सव दिशोम गुरु के बिना फीका लग रहा है। हालांकि धनबाद में स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

1973 में झामुमो की हुई थी स्थापना

बता दें 4 फरवरी, 1973 को धनबाद में JMM की स्थापना हुई थी। इस खास मौके पर धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में आज समारोह का आयोजन किया गया है।

मथुरा महतो ने उठाई भारत रत्न की मांग

रांची से धनबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री का धनबाद हवाईपट्टी पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री हफीजुल हसन भी थे।

इस समारोह को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज पहली बार गुरुजी यहां नहीं है। ऐसे में हमलोगों ने एक शपथ लिया है कि गुरुजी को भारत रत्न दिलाने के लिए धनबाद से लेकर विधानसभा और केंद्र सरकार तक आंदोलन करेंगे।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img