मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार अधिवक्ता ने जीवित दारोगा का गयाजी में किया श्राद्ध, दारोगा कोर्ट में खुद का दे चुके हैं अपना मृत सर्टिफिकेट

गयाजी : मुजफ्फरपुर में मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एसके झा ने दारोगा रामचंद्र सिंह के जीवित रहते उसका हिंदू रीति रिवाज से गयाजी में श्राद्ध कर दिया। करीब 14 वर्ष पहले एक रेप केस के अनुसंधान रिपोर्ट पर कोर्ट में खुद को फसता देख दारोगा रामचंद्र सिंह ने अपनी मौत का प्रमाण पत्र दाखिल कर अपने आप को मृत साबित कर दिया था। मामला आगे बढ़ा तो दारोगा जी पुलिस की फाइलों में लापता हो गया उक्त कांड में रेप केस में सजायाफ्ता शिक्षक को हाईकोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया था।

‘यह कहानी साल 2012 की है जब मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के नूरी गांव निवासी सरकारी स्कूल के शिक्षक अनंतराम पर झूठे रेप केस दर्ज कराया गया

दरअसल, यह कहानी साल 2012 की है जब मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के नूरी गांव निवासी सरकारी स्कूल के शिक्षक अनंतराम पर झूठे रेप केस दर्ज कराया गया। उक्त कांड का अनुसंधान दारोगा रामचंद्र सिंह को बनाया गया। रामचंद्र सिंह ने मामले को गलत अनुसंधान करते हुए शिक्षक अनंत राम को पक ड़कर जेल भेज दिया और उसके विरुद्ध चार्ज सीट दाखिल कर दिया, अदालत में अनंत राम का ट्रायल शुरू हुआ।

Gaya Shard 2 22Scope News

ट्रायल के दौरान ही मुकदमे के सच्चाई सामने आ गई और रामचंद्र सिंह की झूठी रिपोर्ट का पर्दाफाश हो गया

ट्रायल के दौरान ही मुकदमे के सच्चाई सामने आ गई और रामचंद्र सिंह की झूठी रिपोर्ट का पर्दाफाश हो गया। जब कोर्ट ने दारोगा रामचंद्र सिंह को गवाही के लिए तलब किया तो उन्होंने अपनी पत्नी की मदद से कोर्ट में अपना डेट सर्टिफिकेट जमा कर दिया। सर्टिफिकेट के मुताबिक रामचंद्र सिंह की मृत्यु तिथि 15 नवंबर 2009 बताई गई। जबकि रामचंद्र सिंह द्वारा इस कांड का अनुसंधान साल 2012 में किया गया था। अधिवक्ता एसके झा से पकड़ लिया और उन्होंने सवाल खड़ा किया कि 2009 में मरा हुआ व्यक्ति 2012 में अनुसंधान कैसे कर सकता है।

SI रामचंद्र सिंह का झूठा न्यायालय में पोल खुल गया व न्यायालय ने जांच का आदेश दिया

दारोगा रामचंद्र सिंह का झूठा न्यायालय में पोल खुल गया और न्यायालय ने जांच का आदेश दिया। दारोगा रामचंद्र सिंह ने अपना ट्रांसफर कर लिया और कोर्ट की नजर में ट्रेसलेस हो गया। उसके विभाग ने भी उसकी कोई जानकारी देने में असमर्थता प्रकट की। दारोगा के अनुसंधान रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक अनंत राम को सात साल की सजा हो गई थी। पटना हाईकोर्ट ने अनंत राम के मामले की सुनवाई करते हुए उसे बाइ इजत रिहा रहा कर दिया और शिक्षक अनंत राम को उसकी नौकरी भी वापस मिल गई।

Gaya Shard 1 2 22Scope News

जबतक SI रामचंद्र सिंह को ढूंढ कर उसकी सच्चाई को जग जाहिर नहीं कर देते तब तक जनेऊ धारण नहीं करेंगे – मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा

उस समय राष्ट्रीय और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने अपना जनेव तोड़कर या संकल्प लिया था कि जबतक दारोगा रामचंद्र सिंह को ढूंढ कर उसकी सच्चाई को जग जाहिर नहीं कर देते तब तक जनेऊ धारण नहीं करेंगे। 12 वर्ष बीतने पर दरोगा रामचंद्र का सिंह का वीडियो जारी करने के बाद अधिवक्ता एसके झा ने पूरा जनेऊ धारण किया। उन्होंने दारोगा रामचंद्र सिंह की पूरी कुंडली खंगाल ली।

एसके झा ने कहा- चुकी दारोगा कोर्ट के रिकॉर्ड में आज भी मृत है

एसके झा ने बताया कि चुकी दारोगा कोर्ट के रिकॉर्ड में आज भी मृत है। इसलिए संकल्प के 14 वर्ष पूरे होने पर रामचंद्र सिंह का गयाजी में विधवक श्राद्ध भी कर दिया। अधिवक्ता ने बताया कि दारोगा रामचंद्र सिंह आज भी जीवित है और पटना में रहते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले को लेकर पुलिस विभाग को भी सूचना है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Gaya Shard 1 22Scope News

यह भी पढ़े : अगस्त 2025 की हत्या का खुलासा, डेल्हा थाना व DIUI की टीम ने इनामी दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Hemant Soren Mother:रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार, ऑक्सीजन सपोर्ट पर...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अर्जुन मुंडा और स्वास्थ्य मंत्री...

Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम, Cyclonic Circulation का असर; 23...

 झारखंड में 20 सितंबर से मौसम बदलने की संभावना है। 23 सितंबर को रांची समेत 8 जिलों में भारी बारिश और कई इलाकों में...

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...