Sheikhpura में वाहन जांच के दौरान पिकअप ने दारोगा को रौंदा

commercial advertisement
Ad

रोहतास: शेखपुरा में वाहन जांच के दौरान एक तेज रफ़्तार पिकअप वाहन ने दारोगा को रौंद दिया। घटना में दारोगा बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हे इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शेखपुरा के मिशन थाना क्षेत्र की है जहां गुरुवार की रात मिशन थाना की पुलिस वाहन जांच कर रही थी।

वाहन जांच के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ड्यूटी पर तैनात दारोगा रविरंजन उर्फ़ गौतम को रौंद दिया। घटना में दारोगा बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया। जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दारोगा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

वहीं घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया और जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Saran चुनावी हिंसा मामले में तेजस्वी पर भाजपा का प्रहार, कहा..

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Sheikhpura Sheikhpura

Sheikhpura

Latest

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
spot_imgspot_img

Sheikhpura News: मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोले मंत्री श्रवण कुमार, Religion सिखाता है प्रेम और सद्भाव

शेखपुरा के जिअन बिगहा गांव में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चौथे वार्षिकोत्सव पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि धर्म हमेशा प्रेम, शांति और...

मुख्यमंत्री ने कहा- शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का जल्द ही किया जाएगा शिलान्यास

शेखपुरा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस बुजुर्ग पंचायत में 'सबका सम्मान जीवन आसान' के तहत जन समस्याओं...

STF की विशेष टीम व शेखपुरा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, बरबीघा से दबोचे गए 3 साइबर अपराधी

पटना : बिहार एसटीएफ के विशेष टीम और शेखपुरा जिला पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरबीघा थाना क्षेत्र के नासरातपुर गांव में...