रांची के BIT में हुई ताबड़तोड़ फा;यरिंग, Rahul Singh गिरोह ने ली जिम्मेदारी; जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: झारखंड में अपराधियों में पुलिस-प्रशासन का खौफ लगातार घटता ही जा रहा है,खासकर राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और जुर्म को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर रांची के BIT थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है और इसकी जिम्मेदारी Rahul Singh गैंग ने ली है।

विकास अस्पताल के बाहर हुई फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार Rahul Singh गिरोह के एक अपराधी ने रंगदारी की धमकी देकर विकास अस्पताल के बाहर फायरिंग कर दी। अपराधी ने अस्पताल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।

Read More: रिटायर्ड जवान का गांव वालों ने किया भव्य स्वागत, ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों के किए थे दाँत खट्टे…….

गैंग ने सोशल मीडिया में प्रेस रीलिज जारी किया

बता दें Rahul Singh गैंग के अपराधी कार शोरूम के मालिक से रंगदारी की मांग कर रहे थे, उसे ही डराने के मकसद से ये फायरिंग की गई। राहुल सिंह गैंग की ओर से इस बारे में सोशल मीडिया में प्रेस रीलिज जारी किया गया है.

इस रीलीज में शोरूम के संचालक को धमकी दी गई है कि और उस रिलीज में ये भी कहा गया है कि अगर गैंग से मैनेज नहीं किया तो अगली बार गोली उन्हें और उनके परिवार पर चलेगी।

मामले की जानकारी सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने दिया

इस मामले में रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि विकास चौक स्थित एक अस्पताल के पास फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ के दौरान उन्होंने किसी भी गैंग के द्वारा रंगदारी या फिर धमकी देने की बात से इनकार किया है।

 

 

 

 

 

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...