Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिश्ता हुआ शर्मसार, संपत्ति का लालच और प्रेम प्रसंग में बुजुर्ग की हत्या 

रिश्ता हुआ शर्मसार, संपत्ति का लालच और प्रेम प्रसंग में बुजुर्ग की हत्या 

Gumla– रिश्ते का शर्मसार करने वाली यह खबर आयी है गुमला से. संपत्ति के लालच में बेटी और पत्नी ने ही सुपारी किलर से बुजुर्ग मुन्तजिर अंसारी की हत्या का सौदा कर डाला.

हत्यारे ने मृतक की लाश को बोरे में बांधकर नाली में फेंक दिया था. पुलिस  के अनुसंधान में शक की सुई मृतक की बेटी और पत्नी पर जाकर टिक गयी.

बताया जा रहा है कि बेटी शाहजहाँ परबीन और पत्नी मेहरून निशा संपत्ति के लालच सुपारी किलर से एक लाख रुपये में इसका सौदा किया था, 10 हजार रुपये एडवांस भी दिया गया था.

पुलिस ने मृतक की बेटी, पत्नी के साथ एक छोटू नाम के व्यक्ति गिरफ्तार किया है.

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जांच में यह भी बात सामने आई है कि मृतक का प्रेम प्रसंग किसी एक अन्य महिला के साथ था.

जिसके कारण घर में हमेशा विवाद होते रहता था.

मृतक के पत्नी और बेटी ने संपत्ति हड़पने के उद्देश्य रास्ते से हटाने के लिए मुन्तजिर अंसारी की हत्या करवा दी थी.

पुलिस ने सभी तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. , जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.

रिपोर्ट- रणधीर निघि

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 19 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Government Schools Renovation: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बदल जाएगी...

Bihar Government Schools Renovation, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने समयसीमा...

Bihar Connectivity Projects 2026: बिहार में 21 हजार करोड़ की गारंटी...

Bihar Connectivity Projects 2026, पटना: बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर सड़क और पुल निर्माण से...