Delhi: सस्ता बनाएगा सफर Bharat Taxi…गृह मंत्री अमित शाह ने किया लॉन्च, ड्राइवर को मिलेगा मालिकाना हक

Delhi: देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी ऐप‘ आधिकारिक तौर लॉन्च हो गई है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी के जरिए ड्राइवरों को मुनाफे में मालिकाना हक मिलेगा और उनकी आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। योजना के तहत ड्राइवरों को पेंशन और बीमा जैसे लाभ भी दिए जाएंगे।

Delhi: सारथी खुद टैक्सी का होगा मालिक 

शुभारंभ के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने बताया की यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां ड्राइवर यानि की सारथी खुद टैक्सी का मालिक होगा। यानि की इस प्लेटफॉर्म से होने वाली कमाई कंपनी के किसी शेयरहोल्डर्स को नहीं बल्कि ड्राइवर समुदाय को ही मिलेगी। इसमें न कोई कमीशन लिया जाएगा और न सर्ज प्राइसिंग (पीक ऑवर में ज्यादा कीमत) होगी। भुगतान सीधे ड्राइवर के खाते में होगा। सुरक्षा के लिए पुलिस वेरिफिकेशन और SOS फीचर शामिल हैं।
यह पूरी तरह ऐप बेस्ड स्वदेशी टैक्सी सर्विस है। माना जा रहा है कि इसके आने से ओला, उबर जैसी ऐप बेस्ड कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी और कंपटीशन बढ़ेगा

Delhi: राइड के बाद फेयर से कमीशन नहीं काटा जाएगा

भारत टैक्सी को ड्राइव करने वालों को ड्राइवर नहीं बल्कि सारथी कहा जाएगा। केंद्र का दावा है कि सारथी ही इस सर्विस के मालिक होंगे, इस सर्विस का इस्‍तेमाल करते हुए आप जो भी किराया देंगे, वह सीधे सारथी के खाते में जाएगा। ओला-उबर की तरह राइड के बाद फेयर में से कमीशन नहीं काटा जाएगा। भारत टैक्‍सी को केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय और NeGD यानी नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन ने मिलकर तैयार किया है. केंद्र ने इसके लिए सहकार टैक्‍सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड के साथ MoU किया है। ये प्राइवेट कंपनी की तरह नहीं, बल्कि एक को-ऑपरेटिव की तरह होगा. इसलिए इसमें ड्राइवर भी को-ऑनर होंगे।

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: अब पटना आने की जरूरत नहीं! भूमिहीन परिवार...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...