Advertisement
Advertisement

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 स्थित विष्णु टोला में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।

कर्मा-धर्मा पूजा को लेकर स्नान करने गए थे बच्चे

बताया जा रहा है कि विष्णु टोला के रहने वाले करीब 12 वर्ष की उम्र के छह बच्चे कर्मा-धर्मा पूजा को लेकर स्नान करने के लिए तरैटा नारायणपुर वहियार गए थे। इसी दौरान सभी बच्चे गहरे पानी की चपेट में आ गए। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बच्चे एक-एक कर पानी में डूबने लगे। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पानी में बच्चों की तलाश शुरू की।

तलाश के बाद छह बच्चों की मौत की पुष्टि

स्थानीय लोगों की कोशिशों के बावजूद छह बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे में सभी बच्चों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों की पहचान पूजा, ज्योति, मिंकी, राहुल, आयुष और विकास के रूप में हुई है। सभी बच्चे सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 27 स्थित विष्णु टोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Sultanganj Six Children Drown 3

एक साथ छह मौतों से परिवारों में चीख-पुकार

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो उठा। एक साथ छह बच्चों की मौत ने स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, पूजा को लेकर बच्चे स्नान करने गए थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह धार्मिक तैयारी इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगी।

Sultanganj Six Children Drown 1

सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता अभियान की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी के आसपास बच्चों के जाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों व बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: Abhiyan Basera Bihar: अभियान बसेरा के तहत जमीन का मालिकाना हक पाने का मौका, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sultanganj Six Children Drown 2
Commercial Advertisment

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...