विधान परिषद में राबड़ी पर भड़के CM नीतीश, कहा- ‘अरे ई सब को कुछ आता था?’

पटना : बिहार विधानसभा व विधान परिषद में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। आज यानी नौ फरवरी को बजट सत्र का पांचवां दिन है। इस बीच बिहार विधान परिषद में आज पूर्व सीएम व विपक्ष के नेता राबड़ी देवी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने सभापति से कहा कि हंगामा करने वालों पर एक्शन लीजिए। नीतीश कुमार ने कहा कि ई सब को कुछ आता था? कोई काम किया है? ये लोग 15 साल था… कुछ काम नहीं किया। आज देख लीजिए 20 साल में कितना ज्यादा काम हुआ है।

विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष की तरफ से जबरदस्त हंगामा

दरअसल, सोमवार को बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही जबरदस्त हंगामा हुआ। कानून-व्यवस्था को लेकर राबड़ी देवी के नेतृत्व में राजद की महिला विधान पार्षदों ने सदन में नारेबाजी की। विपक्ष की नारेबाजी के बाद सीएम नीतीश कुमार भड़क गए। सदन में अपनी बात कहते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि ई तीन गो बोल रही है… सुन लो…” उनका इशारा मुन्नी रजक, राबड़ी देवी और उर्मिला ठाकुर की तरफ था। इनसे पूछा कि क्या महिलाओं के लिए काम किया गया है? नीतीश ने राबड़ी को लेकर कहा कि ये लड़की है… इसके जो (पति) हट गए… कुछ दिन के बाद तो इसी (राबड़ी को सीएम) को बना दिए।

Nitish Vidhan Prishad 2 22Scope News

Nitish Vidhan Prishad 3 1 22Scope News

सभापति के कहने पर भी शांत नहीं हुए विपक्ष के नेता

नीतीश कुमार ने कहा कि इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है। हम लोगों की सरकार के द्वारा सारा का सारा काम किया जा रहा है। इस दौरान विपक्ष हंगामा करता रहा। सभापति ने विपक्ष से कहा कि जब मुख्यमंत्री बोल रहे हैं तो आप लोग बैठ जाइए। हालांकि विपक्ष के नेता सुनने को तैयार नहीं थे।

Nitish Vidhan Prishad 4 22Scope News

दूसरी ओर सदन में गृह मंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ MLC सुनील सिंह ने नारेबाजी की

विपक्ष हंगामा करता रहा और सीएम नीतीश कुमार अपनी बात कहते रहे। उन्होंने आगे कहा कि बिहार कितना आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का सहयोग है। इसके चलते बिहार कितना आगे बढ़ रहा है। आज तक तो आप लोग (विपक्ष) कोई काम ही नहीं किए। ये कोई तरीका है… दूसरी ओर सदन में गृह मंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ एमएलसी सुनील सिंह ने नारेबाजी की। उन्होंने नीतीश कुमार के सामने ही उनके इस्तीफे की भी मांग की।

Nitish Vidhan Prishad 1 22Scope News

यह भी पढ़े : IGIMS के चिकित्सा अधीक्षक के पिता स्व. डॉ. अरुण कुमार मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

CCL सिरका सीएचपी के कोयला डंप में लगी आग, हजारों टन...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के CCL सिरका परियोजना सीएचपी कोयला डंपिंग पर आग बेकाबू होता दिखाई दे रहा है, कोयला खदान से निकले श्रमिकों की...

Hazaribagh में मासूम के साथ दरिंदगी पर उबाल, जिला बंद से...

Hazaribagh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे जिले को...

गयाजी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 28 जीवित कछुए बरामद, वन...

गयाजी : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गयाजी ने वन्य जीव तस्करी के खिलाफ सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 28 अदद जीवित...

दरभंगा में पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी, युद्ध की आशंका से टैंक...

दरभंगा : दरभंगा जिले सहित बिहार के कई सीमावर्ती इलाकों में युद्ध या आपूर्ति ठप होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी...

पूर्णिया में पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू, अग्निपीड़ित परिवारों को...

पटना : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत पटराहा पंचायत के बेलदारी डोबियाही मुसहरी टोला वार्ड संख्या-8 में बीते दिनों भीषण आग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img