प्रखंड स्तर पर बड़ा बदलाव : 240 प्रखंडों में नए कार्यालय भवन, 59 में आवासीय परिसर

पटना : बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से प्रशासनिक ढांचे को अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों एवं आवासीय परिसर का निर्माण किया जा रहा है। राज्य के 240 प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन एवं 59 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के साथ ही आवासीय परिसर भवन का निर्माण किया जाना है।

सरकारी दफ्तरों की सूरत बदलने की तैयारी

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर के निर्माण के लिए प्रति प्रखंड 30 करोड़ 74 लाख 17 हजार रुपए तथा पुराने भवन की जगह नए प्रखंड सह-अंचल कार्यालय भवन के निर्माण के लिए प्रति प्रखंड 16 करोड़ 62 लाख 10 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। गया भवन प्रमंडल में 14, छपरा में 13, बेगूसराय में 12,भागलपुर एवं मोतिहारी में 11-11, आरा, बेतिया, दरभंगा, मधुबनी एवं पूर्णिया में 10-10 प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

जानिए नए भवनों में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के प्रशासनिक भवन (जी +2) में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारियों के कार्यालय, आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल, आरटीपीएस काउंटर, कैंटिन और रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था होगी। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसरों में प्रशासनिक भवन के साथ-साथ आवासीय सुविधाएं भी होंगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए भी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भवनों की छत पर सोलर पैनल का अधिष्ठापन किया जाएगा, जिससे कार्यालय भवन में बिजली की बचत होगी।

59 प्रखंडों में बनेंगे विशेष परिसर

विभागीय सचिव कुमार रवि ने बताया कि 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शेष भवनों के निर्माण के लिए पुनर्निविदा/निविदा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रतिस्पर्धी एवं पारदर्शी तरीके से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही शेष प्रखंडों में भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवनों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यालय स्तर से लगातार समीक्षा एवं अनुश्रवण हो रहा है।

कुछ जगहों पर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के निर्माण में स्थल की समस्या है, जिसे दूर किया जा रहा है – सचिव

सचिव ने कहा कि ससमय भवनों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु अभियंताओं, संवेदकों तथा उनके साइट इंजीनियर्स को प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों के निर्माण में स्थल की समस्या है, जिसे दूर किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : हज यात्रियों को नहीं करना होगा इंतजार, मेडिकल जांच और रिपोर्ट उसी दिन…

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...