[बेतिया : खबर बेतिया के मझौलिया से हैं जहां थाना क्षेत्र के खरवा गांव स्थित एक पोखरा से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोदीपुर पंचायत के वार्ड नंबर-1 निवासी जाकिर मियां के 20 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में की गई है। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने पोखरा में शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पोखर में शव मे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच मे जुट गई है
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच मे जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच अस्पताल भेज दिया हैं ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : फ्री फायर गेम खेलने से किया मना तो लड़कों ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर नाले में धकेला, मौत…
दीपक कुमार की रिपोर्ट
Highlights


