कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

बेतिया : बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को पोखरे के पानी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कालीबाग थानाध्यक्ष अजय चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।

मंदिर के गेट के पास एक साइकिल खड़ी मिली है, जिस पर एक बैग बंधा हुआ था

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंदिर के गेट के पास एक साइकिल खड़ी मिली है, जिस पर एक बैग बंधा हुआ था। बैग से कपड़े और एक मोबाइल चार्जर बरामद हुआ है। हालांकि, मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किस क्षेत्र का रहने वाला था।

Betia Body 1 22Scope News

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसके फोटो और उपलब्ध जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सके तो तत्काल कालीबाग थाना से संपर्क करे। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Betia Body 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पांडव सेना का सरगना अपराधी संजय सिंह को STF ने धर दबोचा

दीपक कुमार की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...