फ्री फायर गेम खेलने से किया मना तो लड़कों ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर नाले में धकेला, मौत

गयाजी : गयाजी में फ्री फायर गेम खेलने और घर के बगल में हल्ला करने का जब पड़ोसी ने विरोध किया तो चार लड़कों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए नाले में धकेल दिया। जिसके कारण वें गंभीर रूप से घायल हो गए। जब डॉक्टर के पास ले जाया गया तो डॉक्टर से मृत्य घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लड़कों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार है।

मामला विष्णुपद थाना क्षेत्र के मंगला गौरी के समीप संगम गली के पास की है

मामला विष्णुपद थाना क्षेत्र के मंगला गौरी के समीप संगम गली के पास की है। मृतक की राज मिस्त्री मे काम करने वाला अर्जुन मांझी के रूप में पहचान हुई है। वहीं घटना के बाद घर में चीत्कार मच गई घर की महिलाओं को बुरा हाल है। मृतक अर्जुन मांझी की बड़ी बहू रिक्की देवी बताती है कि हर दिन रात फ्री फायर गेम खेलते रहते हैं। इसी क्रम में कल देर रात मेरे ससुर आए तो घर के बगल में ही चार लड़के गेम खेल रहे थे और सभी लड़के रात में हल्ला भी कर रहे थे। जब मेरे ससुर ने लड़कों को मना किया तो सभी गेम खेलने वाले लड़के गाली-गलौज करने लगे। तभी घर की महिलाएं अपने ससुर को घर के अंदर बुला लिए। तब उनके पुत्र जब लड़कों से गाली-गलौज का विरोध किया तो वे लोग उनके पुत्रों को भी गाली-गलौज करने लगे।

Gaya Maut 1 1 22Scope News

घर के बाहर आए तो सभी गेम खेलने वाले लड़कों ने अर्जुन पर हमला कर दिया और मारपीट कर नाले में धकेल दिया – बहू

बहू ने कहा कि तभी रामजी मांझी घर के बाहर आए तो सभी गेम खेलने वाले लड़कों ने अर्जुन मांझी पर हमला कर दिया और मारपीट कर नाले में धकेल दिया। जिसके कारण उसके सिर में काफी गंभीर चोट लग गई। जब घर के महिलाएं पुरुषों डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने जवाब दे दिया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लड़कों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य लड़के फरार है।

यह भी पढ़े : कोडरमा से लापता 10 बच्चे गयाजी से बरामद, भेजने की तैयारी…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Barh Pati Patni Vivad: मोबाइल में महिला का नंबर देखने के...

Barh Pati Patni Vivad: बाढ़ (पटना): पटना जिले के बाढ़ सब-डिविज़न में पंडारक पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले बिहारी बीघा गाँव में...

Bettiah GMCH News: facebook LIVE ने खोली सरकारी अस्पताल की हकीकत?...

Bettiah GMCH News: बेतिया का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) एक बार फिर चर्चा में है। अस्पताल में भर्ती एक गंभीर रूप से...

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...