प्यार में इच्छाधारी नागिन बनी युवती! बिस्तर पर मिली सांप की केंचुली…फिर जो हुआ

UP NEWS: इच्छाधारी नागिन बनी युवती – उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। खबर सुनकर आप भी अपने सिर पर हाथ रख लेंगे। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, प्रेमी के साथ भागने के क्रम में युवती एक ऐसा फिल्मी ड्रामा रचा कि आस-पास के लोग हैरान हो गए।

और फैल गई युवती के नागिन बनने की खबर

मामला औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती ने घर से गायब होने से पहले अपने बिस्तर पर कपड़ों में लिपटी सांप की केंचुली छोड़ दी, जिससे यह अफवाह फैल गई कि वह नागिन बन गई है। युवती के नागिन बनने की बात आग की तरह फैल गई जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

इच्छाधारी नागिन बनी युवती – क्या है पूरा मामला

दरअसल, फफूंद थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक युवती सुबह-सुबह अपने घर से गायब हो गई। घरवालों ने उसके बिस्तर पर देखा तो पाया कि युवती के जगह पर सांप की केंचुली और युवती के कुछ सामान पड़े थे जिसे देखने के बाद सबके होश उड़ गए। घरवालों को लगा कि युवती नागिन बन गई है और ये बात धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। गांव में अफवाह फैलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही फफूंद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पुलिस ने लगाया सच्चाई का पता

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो धीरे-धीरे सच्चाई सामने आने लगी। जांच में पता चला कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने पूरी प्लानिंग के साथ इस कांड को अंजाम दिया है। अब पुलिस आगे की छानबीन में लग गई है।

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...