पूर्णिया में Hotel से बरामद हुआ युवती का शव, पुलिस ने कहा…

पूर्णिया: पूर्णिया के एक होटल से एक युवती का फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। युवती का शव होटल के कमरे में बरामद होने के बाद पुरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। होटल के कमरे से युवती और एक युवक का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार युवती को कमरे से दोपहर 12 बजे चेक आउट करना था लेकिन जब वह अपने समय से नहीं निकली तब होटल के स्टाफ ने डुप्लीकेट चाभी से कमरे का दरवाजा खोला तो युवती का शव बरामद हुआ।

घटना के बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई। होटल के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक भी जाता हुआ दिखाई दिया। युवती के परिजनों ने बताया कि युवती एक युवक से प्यार करती थी और वह उसी से मिलने के लिए यहां आई थी। वह युवक से शादी करना चाहती थी लेकिन युवक ने उसे मना कर दिया। मामले में युवक के पिता ने बताया कि दोनों की जान पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। युवती युवक पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी लेकिन युवक शादी के लिए तैयार नहीं था।

मामले में सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी में एक युवक को कमरे में आते हुए देखा जा रहा है। मृतिका युवती अररिया वर्मा कॉलोनी के वार्ड 9 निवासी मदन मेहता की बेटी निशा रानी के रूप में की गई जबकि युवक की पहचान पूर्णिया कॉलेज रोड के बाबुल के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें-   Illegal Mining की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Hotel Hotel Hotel

Hotel

बिहार में VB-G RAM G योजना से श्रमिकों को राहत, सभी...

 बिहार के सभी 38 जिलों में VB-G RAM G योजना के तहत कार्य विराम अवधि की रोक हटा दी गई है। बाढ़ और सुखाड़...

बिहार में 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का Life Verification पूरा, 13.57 लाख...

बिहार में 1.03 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है। 13.57 लाख लाभार्थियों का सत्यापन बाकी है। जानें जिलेवार आंकड़े। Life...

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...