Begusarai में प्रेम प्रसंग में युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी करता था…

बेगूसराय: बेगूसराय में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती के आत्महत्या करने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। पूरा मामला बेगूसराय के बछवाड़ा थान क्षेत्र के रसीदपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतिका अपनी मौसेरी बहन के यहां रह कर पढाई करती थी। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि युवती का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का प्रेमी अक्सर उसका अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर ब्लैकमेल करता था।

युवक युवती पर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन युवती शादी करने से मना कर रही थी। इसी बात पर अक्सर दोनों के बीच कहासुनी होती थी। इसी वजह से परेशान हो कर युवती ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना लोगों ने बछवाड़ा थाना की पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   BPSC Exam: बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा की गई रद्द, बीपीएससी…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Begusarai Begusarai

Begusarai

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...