Ranchi Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, 11 वर्षीय लापता नेहा सकुशल बरामद

Ranchi: रांची Police को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 5 दिनों लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। बता दें रांची Police के द्वारा नेहा के कुशल बरामदगी को लेकर 21 हजार के इनाम की घोषणा भी की गई थी।

पुलिस ने जारी किया प्रेस रिलीज

बच्ची के कुशल बरामदगी को लेकर रांची Police ने प्रेस रिलीज जारी किया है। जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार अपने घर से चार दिनों से लापता 11 वर्षीय बच्ची नेहा को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

4 फरवरी से थी लापता

बता दें नेहा रांची में अफने मौसी-मौसा के घर पर रहती है वो 4 फरवरी को स्कूल छुट्टी होने पर खेलने निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद नेहा के घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसपर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई।

चुटिया थाना क्षेत्र से की गई बरामद

Police ने विशेष टीम गठित कर नेहा की खोजबीन शुरू की थी। मंगलवार को नेहा को चुटिया थाना क्षेत्र के प्रेमाश्रय के पास से बरामद किया है। बरामद करने के बाद बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। यह सफलता पुलिस महकमे के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची गुस्से में घर से निकल गई थी।

 

 

 

 

Koderma News: 3 हजार छात्रों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक, सतगावां...

 कोडरमा के सतगावां में 3 हजार विद्यार्थियों के लिए महज 10 शिक्षक होने का दावा करते हुए छात्र सड़क पर उतरे। शिक्षकों की कमी...

Bihar Paddy Procurement: 1 नवंबर से धान खरीद, लापरवाही पर होगी...

Bihar Paddy Procurement, पटना: बिहार में आगामी धान अधिप्राप्ति को लेकर सहकारिता विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव...

Bihar Flood Farmers Relief: बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केंद्र से...

Bihar Flood Farmers Relief, पटना: बिहार में बाढ़ और अत्यधिक बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से विशेष पैकेज और...