दुमका के शिकारीपाड़ा में कोल ब्लॉक के सर्वे के विरोध में हिंसा भड़की, ग्रामीणों ने कंपनी के GM को बंधक बनाकर पीटा और 12 पुलिसकर्मी घायल हुए।
Google पर 22Scope चुनें- Dumka के शिकारीपाड़ा में कोल ब्लॉक सर्वे के विरोध में हिंसा भड़की और कंपनी के GM को बंधक बनाया गया।
- बंधक GM को गाड़ी से खींचकर पीटा गया, उनकी नाक की हड्डी टूट गई और सिर में 20 टांके लगे।
- ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल हुए, एक का पैर टूट गया।
- पुलिस प्रशासन हमले में शामिल लोगों की पहचान कर रहा है और कठोर कार्रवाई का वादा किया गया है।
दुमका के शिकारीपाड़ा में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के सर्वे के विरोध में हिंसा भड़क उठी। ग्रामीणों ने कंपनी के GM को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस पर पथराव में 12 जवान घायल हुए।
Dumka Coal Block Protest रांची: झारखंड के Dumka जिले में प्रस्तावित Coal Block के सर्वे और बोरिंग को लेकर आयोजित ग्रामसभा में विरोध ने हिंसक रूप ले लिया। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर में रविवार देर रात ग्रामीणों ने सिनर्जी जियो टेक कंपनी के जनरल मैनेजर (GM) सागर सिंह मीणा को बंधक बना लिया। उन्हें मुक्त कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल हो गये। इनमें एक जवान का पैर टूट गया है, जबकि दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं, बंधक बनाये गये कंपनी के जीएम के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गयी। उनके सिर में 20 टांके लगे हैं और नाक की हड्डी टूट गयी है।
Dumka Coal Block Protest:कोल ब्लॉक के सर्वे और बोरिंग के विरोध में भड़की हिंसा
जानकारी के अनुसार, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा-कल्याणपुर में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के सर्वे और बोरिंग को लेकर रविवार को ग्रामसभा आयोजित की गयी थी। इसमें सिनर्जी जियो टेक कंपनी के जीएम सागर सिंह मीणा भी शामिल होने पहुंचे थे।
ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों ने प्रस्तावित कोल माइंस का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। इसी बीच ग्रामीणों ने कंपनी के जीएम को बंधक बना लिया। उन्हें छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर देर रात करीब पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल हो गये।
Dumka Coal Block Protest: जीएम को गाड़ी से खींचकर पीटा, पानी में डुबाने की कोशिश का आरोप
कंपनी के जीएम सागर सिंह मीणा के अनुसार, उनकी गाड़ी घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ लोग उन्हें गाड़ी से खींचकर बाहर ले गये और लाठी-डंडों तथा पत्थरों से हमला किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उन्हें बाइक से इधर-उधर ले जाया गया और पानी में डुबाने की भी कोशिश की गयी। हमले में उनके सिर, नाक और हाथ में गंभीर चोटें आयीं। उनकी नाक की हड्डी टूट गयी है और सिर में 20 टांके लगाने पड़े हैं।
जीएम के मुताबिक, रविवार रात करीब 11 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक उन्हें इलाज नहीं मिल सका। उनके कपड़े भी फाड़ दिये गये थे। रातभर ठंड में भीगते हुए वह मदद और इलाज का इंतजार करते रहे। सोमवार सुबह करीब छह बजे हमलावर उन्हें उनकी ही गाड़ी में छोड़कर भाग गये। इसके बाद प्रशासन की पहल पर एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
Dumka Coal Block Protest: 12 पुलिसकर्मी घायल, उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस
ग्रामीणों के पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें सात जवानों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीजेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। एक जवान का पैर टूट गया है, जबकि दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने हमले में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है। दुमका के डीआइजी अंबर लकड़ा ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला और पथराव करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। घटना को अंजाम देने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
▶ 22Scope के YouTube चैनल पर देखें ताज़ा वीडियो खबरें
Dumka में कोल ब्लॉक प्रोटेस्ट में क्या हुआ?
शिकारीपाड़ा के बादलपाड़ा-कल्याणपुर में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के सर्वे और बोरिंग के विरोध में हिंसा भड़की। ग्रामीणों ने कंपनी के GM को बंधक बनाया और पुलिस पर पथराव किया, जिससे 12 पुलिसकर्मी घायल हुए।
GM सागर सिंह मीणा को क्या नुकसान पहुंचा?
उन्हें गाड़ी से खींचकर लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटा गया, उनकी नाक की हड्डी टूट गई और सिर में 20 टांके लगे। उन्हें पानी में डुबाने की भी कोशिश की गई।
घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति क्या है?
12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें 7 को PJMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक जवान का पैर टूट गया है और दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
प्रशासन ने क्या कदम उठाए?
पुलिस प्रशासन हमले में शामिल लोगों की पहचान कर रहा है। DIG अंबर लकड़ा ने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Highlights


















