यूनानी दिवस-2026 पर ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन

पटना : यूनानी दिवस-2026 के अवसर पर राज्य आयुष समिति बिहार द्वारा 11 फरवरी 2026 को ज्ञान भवन पटना में यूनानी चिकित्सा पद्धति पर आधारित वैज्ञानिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव-सह-कार्यपालक निदेशक, राज्य आयुष समिति, बिहार वैभव चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में शैलेश कुमार, विशेष सचिव, स्वास्थ्य विभाग, अनुपमा सिंह, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, शशांक शेखर सिन्हा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, आलोक कुमार, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, राज्य औषधीय पादप बोर्ड बिहार पटना सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे।

यूनानी पद्धति शरीर की प्रकृति के अनुसार, उपचार पर आधारित एक समग्र चिकित्सा प्रणाली है – स्वास्थ्य मंत्री

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से यूनानी चिकित्सा पद्धति की ऐतिहासिक विरासत, वैज्ञानिक आधार एवं वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यूनानी पद्धति शरीर की प्रकृति (मिज़ाज) के अनुसार उपचार पर आधारित एक समग्र चिकित्सा प्रणाली है, जो रोग के मूल कारण को समझकर उपचार करती है। यह पद्धति जीवनशैली सुधार, प्राकृतिक औषधियों और संतुलित आहार-विहार पर विशेष बल देती है, जिससे दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य आयुष समिति, बिहार सरकार आयुष पद्धतियों के सुदृढ़ीकरण, शोध एवं सेवाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य कर रही हैं, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं वैकल्पिक उपचार विकल्प उपलब्ध हो सके।

Unani Day 2026 2 22Scope News

यूनानी दिवस महान चिकित्सक हकीम अजमल खान की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है – कार्यपालक निदेशक वैभव चौधरी

राज्य आयुष समिति के कार्यपालक निदेशक वैभव चौधरी ने कहा कि यूनानी दिवस महान चिकित्सक हकीम अजमल खान की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्होंने यूनानी चिकित्सा पद्धति के संरक्षण, संवर्धन और जन-जन तक इसके व्यवस्थित प्रसार में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से यूनानी चिकित्सा को संस्थागत आधार मिला और यह पद्धति एक विश्वसनीय उपचार प्रणाली के रूप में स्थापित हुई।

यूनानी चिकित्सा पद्धति एक प्राचीन, समग्र और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित स्वास्थ्य प्रणाली है – प्रशासी पदाधिकारी मो. शफीक

प्रशासी पदाधिकारी मो. शफीक ने कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति एक प्राचीन, समग्र और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित स्वास्थ्य प्रणाली है, जो शरीर के मिज़ाज (टेम्परामेंट), प्राकृतिक संतुलन और जीवनशैली को ध्यान में रखकर उपचार प्रदान करती है। इसमें रोग के केवल लक्षणों पर नहीं, बल्कि मूल कारण पर ध्यान दिया जाता है। प्राकृतिक औषधियों, जड़ी-बूटियों, आहार-संतुलन और दिनचर्या सुधार के माध्यम से यह पद्धति शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और दीर्घकालिक स्वास्थ्य संरक्षण पर जोर देती है।

Unani Day 2026 1 22Scope News

आज के समय में भी यूनानी चिकित्सा कई दीर्घकालिक व जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रबंधन में प्रभावी, सुरक्षित व किफायती विकल्प के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है

डॉ धनंजय शर्मा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, राज्य आयुष समिति ने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि आज के समय में भी यूनानी चिकित्सा कई दीर्घकालिक एवं जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रबंधन में प्रभावी, सुरक्षित और किफायती विकल्प के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यही कारण है कि यूनानी दिवस इस समृद्ध चिकित्सा परंपरा के महत्व, उपयोगिता और जनस्वास्थ्य में उसके योगदान को रेखांकित करने का अवसर प्रदान करता है।

संगोष्ठी के दौरान विशेषज्ञों ने यूनानी चिकित्सा के सिद्धांतों, आधुनिक संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता, विभिन्न रोगों के उपचार में इसकी प्रभावशीलता व जनस्वास्थ्य में इसकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा की

संगोष्ठी के दौरान विशेषज्ञों ने यूनानी चिकित्सा के सिद्धांतों, आधुनिक संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता, विभिन्न रोगों के उपचार में इसकी प्रभावशीलता तथा जनस्वास्थ्य में इसकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही आयुष क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले यूनानी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। बिहार राज्य में यूनानी चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए विभिन्न जिलों में संचालित यूनानी औषधालयों एवं संयुक्त आयुष इकाइयों के माध्यम से आम लोगों को परामर्श, उपचार एवं औषधियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। जय बिहार, स्वस्थ बिहार।

Unani Day 2026 22Scope News

यूनानी चिकित्सा पद्धति में भविष्य की अपार संभावना – मंत्री

विश्व यूनानी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि आधुनिक और तनावपूर्ण जीवन में बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। यूनानी चिकित्सा पद्धि ही ऐसी विधा है जो हमें प्राकृतिक उपचार, संतुलित आहार और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यूनानी चिकित्सा पद्धति को तेजी से बढ़ावा दे रही है। युवाओं के लिए यूनानी चिकित्सा पद्धति में भविष्य की अपार संभावनाएं हैं।

Unani System of Medicine 1 22Scope News

यूनानी पद्धति से हो रहा इलाज

स्वास्थ्य मंत्री गांधी मैदान के ज्ञान भवन सभागार में राज्य आयुष समित की ओर से आयोजित वैज्ञानिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार यूनानी चिकित्सा पद्धति की प्रगति में कई महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इसी क्रम में राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल, पटना के नए भवन का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यूनानी पद्धति से चिकित्सा व्यवस्था, सुविधा और शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।

Unani System of Medicine 2 22Scope News

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों को इलाज व दवा की सुविधाएं

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में आयुष औषधालय, 30 यूनानी राजकीय औषधालय के साथ करीब 11 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों को इलाज और दवा की सुविधाएं दी जा रही हैं। राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल में प्रति वर्ष 125 स्नातक और स्नाकोत्तर में 21 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थिति डॉक्टर और छात्र-छात्राओं को विश्व यूनानी दिवस के लिए शुभकामना दी।

Unani System of Medicine 3 22Scope News

यूनानी दिवस महान चिकित्सक हकीम अजमल खान की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है – कार्यपालक निदेशक वैभव चौधरी

समिति के कार्यपालक निदेशक वैभव चौधरी ने कहा कि यूनानी दिवस महान चिकित्सक हकीम अजमल खान की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने यूनानी चिकित्सा पद्धति के संरक्षण, संवर्धन और जन-जन तक व्यवस्थित प्रसार में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। प्रशासी पदाधिकारी मो. शफीक ने कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति एक प्राचीन, समग्र और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित स्वास्थ्य प्रणाली है। इसमें रोग के केवल लक्षण नहीं बल्कि मूल कारण पर भी ध्यान दिया जाता है। यह पद्धति औषधियों, जड़ी-बूटियों, आहार-संतुलन और दिनचर्या सुधार के माध्यम से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और दीर्घकालिक स्वास्थ्य संरक्षण पर जोर देती है।

Unani System of Medicine 22Scope News

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. धनंजय शर्मा, राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य महफूजूर रहमान आदि लोगों ने संबोधित किया

इस कार्यक्रम को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. धनंजय शर्मा, राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य महफूजूर रहमान आदि लोगों ने संबोधित किया। इसीक्रम में राज्य भर में यूनानी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. मो. वसीमुद्दीन, डॉ. मो. फजलुल्लाह कादरी, डॉ. मो. फकरूल हक, डॉ. मो. ग्यासुद्दीन, डॉ. मो. मोजफ्फरूल और डॉ. महफूज उर रहमान को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव शैलेष कुमार, संयुक्त सचिव अनुपमा सिंह, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शशांक शेखर सिन्हा, आलोक कुमार समेत दूसरे कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : स्व. किशन पटनायक की धर्मपत्नी वाणी दास के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना…

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp: 96 हजार से ज्यादा काम, ₹4,628 करोड़...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp, पटना: सरकारी परिसंपत्तियों की स्थिति बेहतर करने और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल...