Baghmara : होटल आश्रय फैमिली रेस्टोरेंट में देह व्यापार का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा, 4 युवक-4 युवती हिरासत में

Baghmara : बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत हीरक रोड पर स्थित मानसिंह कुरवा गाँव में आज ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस के लिए फजीहत खड़ी कर दी। दरअसल मुख्य सड़क पर स्थित होटल आश्रय फैमली रेस्टोरेंट के सामने दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि इन होटल में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। हंगामे की खबर पाकर कतरास पुलिस दलबल के साथ पहुँची और मामले की तफ्तीश में जुट गई।इस दरमियान होटल से चार युवक और चार युवती को हिरासत में लिया गया है।

देह व्यापार का आरोप – सभी की पहचान में जुटी पुलिस

मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि इस होटल में कई दिनों से देह व्यापार का काम चल रहा था, जिसको लेकर एसडीओ सहित सम्बंधित विभाग में लिखित देकर उचित कार्रवाई की मांग की गई थी।पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज ग्रामीणों ने होटल के सामने जाकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी पहुंची।

थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना मिली थी कि संदिग्ध अवस्था में होटल में कुछ युवक युवतियों को देखा गया है। जिसको लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बहरहाल पूरे मामले में कतरास पुलिस हर दृष्टिकोण पर जांच करते हुए मामले की हकीकत सामने लाने का प्रयास कर रही है। जांचो के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...