Latehar Shiv Baraat Incident: Suspended CO ने Thar घुसाई जुलूस में, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Latehar Shiv Baraat Incident: लातेहार के मनिका में शिव बारात के दौरान निलंबित सीओ प्रमोद कुमार की थार ने कई वाहनों को टक्कर मारी। पुलिस ने हिरासत में लिया, कोई गंभीर घायल नहीं।


Latehar Shiv Baraat Incident लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास रविवार देर शाम शिव बारात के दौरान एक तेज रफ्तार थार ने अफरा-तफरी मचा दी। वाहन संख्या जेएच 01 ईवाई 0049 मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित सीओ प्रमोद कुमार चला रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय चालक नशे में था। वाहन में उनके साथ एक महिला भी सवार थी। शिव बारात की झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़क किनारे मौजूद थे, तभी थार ने एक बाइक और एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी।


Key Highlights

  • मनिका के पचफेड़ी में शिव बारात के दौरान हादसा

  • निलंबित सीओ प्रमोद कुमार चला रहे थे थार

  • बाइक और अन्य वाहन को मारी टक्कर

  • कोई गंभीर रूप से घायल नहीं

  • पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच


Latehar Shiv Baraat Incident: जुलूस में मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन पर डिप्टी कलेक्टर का बोर्ड लगा हुआ था और अंदर प्रशासन लिखा था, जिसे देखकर लोग और अधिक आक्रोशित हो गए।

भीड़ बढ़ती देख स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को घेर लिया।

Latehar Shiv Baraat Incident: पुलिस ने हिरासत में लिया, जांच शुरू

सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निलंबित सीओ प्रमोद कुमार को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। खबर लिखे जाने तक वह पुलिस हिरासत में थे।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि चालक शराब के नशे में था या नहीं। मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...