24 फरवरी को झारखंड विधानसभा में पेश होगा अबुआ Budget, महिलाओं के लिए एक बार फिर हेमंत सरकार खोलेगी खजाना!

Jharkhand: झारखंड विधानसभा में 18 फरवरी से Budget सत्र प्रस्तावित है। 24 फरवरी को हेमंत सरकार अबुआ दिशोम Budget पेश करने वाली है। साल 2026-27 का बजट राज्य की महिलाओं के लिए खास होने वाला है। जानकारी के मुताबित Budget में महिला किसानों के लिए सरकार कुछ बड़ा फैसला करने वाली है।

‘मुख्यमंत्री मंईयां उद्यम योजना’ की होगी शुरुआत

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार एक बार फिर राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नई योजना लॉन्च कर सकती है। मंईयां सम्मान योजना के बाद अब हेमंत सरकार राज्य की मंईयां को स्वरोजगार के लिए ‘मुख्यमंत्री मंईयां उद्यम योजना’ लाने जा रही है।

बता दें ‘मुख्यमंत्री मंईयां उद्यम योजना’ के तहत बैंकों के माध्यम से महिलाओं को एकमुश्त 20,000 रुपए का लोन दिया जाएगा। इस योजना को लेकर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड व अन्य बैंकों के साथ बैठक हो चुकी है। बैंकों ने इस योजना को लेकर एकमत से सहमति जतायी है। इस योजना को बजट का हिस्सा बनाए जाने की पूरी संभावना है।

Read More: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : छठी बार 25 लाख महिला लाभुकों को भेजी गई 2,500 करोड़ की राशि…

19 लाख महिला किसानों को मिलेगी विशेष सौगात

इस Budget से झारखंड में राज्य सरकार महिला किसानों को विकास के केंद्र में लाने की रणनीति पर काम कर रही है। इस अबुआ बजट से हेमंत सरकार राज्य की 19 लाख महिला किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए Budget में ऐतिहासिक कदम उठा सकती है।

झारखंड में किसान मजदूर नहीं, उद्यमी हैं….

झारखंड एक कृषि प्रधान राज्य है और इस राज्य में लगभग 38 लाख किसान हैं जिनमें से आधी यानी 19 लाख किसान महिलाएं हैं। राज्य के खेती-किसानी में महिलाओं की बराबरी की भागीदारी को नीति-स्तर पर मान्यता देने की सरकार तैयारी कर रही है। इसका उद्देश्य महिला किसानों को ‘मजदूर’ नहीं, ‘उद्यमी’ के रूप में स्थापित करना। हेमंत सरकार महिला किसानों को व्यवसाय की ओर ले जाने की तैयारी में है।

विशेषज्ञों ने अपने अंदाज से बजट का प्रारुप बता दिया कि सरकार का फोकस इस बार कृषि सेक्टर में रहने वाला है लेकिन अब वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 24 फरवरी को जब बजट पेश करेंगे तभी स्पषेट हो पाएगा कि सरकार इस बार झारखंडवासियों को बजट के रुप में क्या सौगात देती है।

कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में युवक का मिला शव, इलाके...

बेतिया : बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को...

Jamshedpur Club Fight Update: डबल डाउन क्लब के बाहर खूनी झड़प...

Jamshedpur Club Fight Update: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 'डबल डाउन क्लब' के बाहर चाकू मारने की घटना ने गंभीर रूप ले लिया...

चर्चित कोचिंग विवाद व फायरिंग मामला : खान की अग्रिम जमानत...

पटना : चर्चित कोचिंग विवाद एवं फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को पटना के प्रधान...