Dhanbad स्टील गेट सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

Dhanbad: Dhanbad के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते 12 से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में राशन, पूजा सामग्री, सब्जी और अन्य कई दुकानें और उनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम एक-एक कार चार दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।

Dhanbad मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक सह मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। बता दें कि यहां हुई अगलगी की यह घटना कोई पहली घटना नही है, इससे पूर्व भी कई बार यहां इस तरह की अगलगी की घटना घट चुकी है, जिससे स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना उठाना पड़ रहा है। वहीं, प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।

Also Read : Dhanbad Crime : आइसक्रीम पार्लर के आड़ में चल रहा था गांजा का धंधा, 5 किलो गांजा के साथ तीन धराए…

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...