Commercial Advertisment

झारखंड में सनसनी : पत्नी ने प्रेमी देवर के लिए पति की सुपारी दी

Jharkhand: पत्नी ने पति की सुपारी दी – आजकल देशभर में पत्नी के हाथों पतियों के कत्ल की खबरें आम होती जा रही है। आए दिन महिलाएं प्रेम-प्रसंग में पड़कर अपने ही पति की हत्या करवा दे रही हैं, बता दें ताजा मामला झारखंड को गोड्डा से भी सामने आया है जहां महिला देवर के प्यार में पड़ गई और पति के मौत की सुपारी भी दे डाली, पुलिस ने मामले की जांच की औऱ अपराधियों को हिरासत में लिया है।

पत्नी ने पति की सुपारी दी – 27 जनवरी को ही हुई थी हत्या           

दरअसल, गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में अमित मोदी हत्याकांड का Police ने खुलासा कर लिया है। मामला बीते 27 जनवरी 2026 का है। 26 जनवरी  की रात मांगन पीपरा गांव निवासी 32 वर्षीय अमित मोदी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था और हत्यारों की खोज में थी।

देवर भाभी मे मिलकर रचा षड़यंत्र

Police जांच में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक अमित मोदी की हत्या की साजिश उसके छोटे भाई रोहित मोदी और मृतक की पत्नी सोनी देवी ने मिलकर रची थी। बता दें मृतक के भाई और पत्नी का पिछले 5-6 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे इसलिए 1 ल्ख रुपए सुपारी देकर अमित मोदी को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने जांच में यह पाया कि मो. शाईन ने पड़ोसी विजेंद्र पासवान उर्फ बिंदो को 25 हजार रुपये देकर इस कांड में सहयोग के लिए शामिल किया था। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत दो सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...