मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एशियाई विकास बैंक के साथ उच्च स्तरीय बैठक, एक बिलियन से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ विचार विमर्श

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में वित्त विभाग, शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, नागरिक विमानन विभाग, पथ निर्माण विभाग, उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग और युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने एशियाई विकास बैंक की टीम का गर्मजोशी से किया स्वागत

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने एशियाई विकास बैंक की टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिहार वर्तमान में अपनी आर्थिक और ढांचागत व्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में एक बड़ी छलांग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने रेखांकित किया कि एडीबी के साथ साझेदारी राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। मुख्य सचिव ने एडीबी टीम को आश्वस्त किया कि प्राप्त प्रस्तावों पर शीघ्र ही चर्चा की जाएगी और राज्य सरकार कार्य योजना के साथ जल्द ही वापस आएगी।

Cabinet Secretariat Department 1 22Scope News

बैठक के दौरान भारत के लिए ADB की कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया

बैठक के दौरान भारत के लिए एडीबी की कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। जिसमें बिहार सरकार के साथ साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों को रेखांकित किया गया। इस साझेदारी के तहत गया और मुजफ्फरपुर में एकीकृत क्लस्टरों के माध्यम से बिहार के विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ पूंजीगत परिव्यय दक्षता और राजस्व संग्रहण में सुधार के लिए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन में सुधारों पर भी विचार किया जाएगा।

Cabinet Secretariat Department 2 22Scope News

प्रस्तुतीकरण में निम्नलिखित प्रमुख परियोजनाओं के प्रस्ताव रखे गए

1. व्यापक बौद्ध सर्किट विकास

2. जल संसाधन और कृषि रूपांतरण परियोजना

3. व्यापक कौशल विकास परियोजना

4. चयनित शहरों के लिए शहरी बुनियादी ढांचा और लचीलापन परियोजना

5. ऊर्जा क्षेत्र

(क) नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार और ग्रिड एकीकरण को सुदृढ़ करना तथा

(ख) भविष्य के लिए तैयार वितरण ग्रिड

6. बिहार स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा रूपांतरण परियोजना

Cabinet Secretariat Department 3 22Scope News

बैठक में पारंपरिक परियोजनाओं के अलावा बिहार के भविष्य हेतु कई नवीन विचारों पर भी चर्चा हुई

महिलाओं पर केंद्रित बिहार में MSME विकास।

विनिर्माण क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मकता और रसद।

सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन कार्यक्रम को मजबूत करना, जिसमें PPP विकास के लिए व्यापक समर्थन शामिल है।

बिहार में स्कूली शिक्षा की नींव मजबूत करने हेतु ‘स्कूल रेडीनेस गैप’ (School Readiness Gap) को कम करना।

Cabinet Secretariat Department 4 22Scope News

प्रतिनिधियों ने कहा- बिहार के साथ ADB का रणनीतिक जुड़ाव उच्च-प्रभाव वाले, बहु-क्षेत्रीय समाधानों की ओर बढ़ रहा है

सत्र के दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि बिहार के साथ एडीबी का रणनीतिक जुड़ाव उच्च-प्रभाव वाले, बहु-क्षेत्रीय समाधानों की ओर बढ़ रहा है। वैश्विक विशेषज्ञता को रियायती पूंजी के साथ जोड़कर, हमारा लक्ष्य बिहार के एक उच्च-उत्पादकता और नवाचार-प्रेरित अर्थव्यवस्था में परिवर्तन की गति को तेज करना है। यह बैठक बिहार को विकास के नए सोपान की ओर ले जाने और राज्य में सतत आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : छठी बार 25 लाख महिला लाभुकों को भेजी गई 2,500 करोड़ की राशि…

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...