तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना
Muzaffarpur–तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना- बोचहां विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू और भाजपा दोनों को निशाने पर लिया है.
तेजस्वी यादव ने कहा है कि दोनों ही कुर्सी की लड़ाई लड़ रहे हैं, आम जनता से इनका कोई सरोकार नहीं है.
अब बिहार में राजद की सरकार बनने वाली है, हमारा प्रत्याशी भी सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा है, इसलिए राजद के प्रत्याशी को अपना अमूल्य मत देकर विजयी बनावें.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि पहले इन्हे मंहगाई डायन लगती थी, लेकिन अब कोई इस पर बोलना नहीं चाहता.
भ्रष्टाचार, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और रोजगार के मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि 19 लाख रोजगार और भय मुक्त बिहार बनाने का दावा करने वाले आज खुद ही भय में जी रहें हैं. अब कोई तो बतलाये कि खुद ही भयभीत रहकर कैसे भयमुक्त बिहार बनाया जा सकता है.
दरअसल तेजस्वी यादव का इशारा बिहार में चल रही उस बयानवाजी की ओर था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर राज्य सभा या उपराष्ट्रपति बनाने की चर्चा की जा रही है. यह बात इतनी प्रचारित की गयी कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगे आकर इसकी सफाई देनी पड़ी, अपनी सफाई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रकार की सारी खबरों को बेबुनियाद बतलाया था.
रिपोर्ट- विशाल
तेजस्वी नीतीश मुलाकात पर चिराग का तंज, कहा सीएम की कुर्सी बचाने के लिए बना रहे हैं रणनीति

















