IGIMS अस्पताल में अब मरीजों को मिलेगी डिजिटल हेल्थकेयर की सुविधा

पटना : राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) अस्पताल में मरीजों के बेहतर व सटीक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए एक और नयी सेवा की शुरूआत की जा रही है। जिसमें अब मरीजों के सटीक उपचार के लिए एआई आधारित जांच व इलाज व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में लोगों के बेहतर इलाज के लिए पूरे बिहार में स्वास्थ्य सेवा का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

हाल ही में अस्पताल में 164 बेड का आई हॉस्पीटल का निर्माण किया गया है – अस्पताल के अधीक्षक मनीष मंडल

इसी कड़ी में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में अत्याधुनिक हेल्थ केयर का निर्माण किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के अधीक्षक मनीष मंडल ने कहा कि हाल ही में अस्पताल में 164 बेड का आई हॉस्पीटल का निर्माण किया गया है। इसके अलावा मरीजों के लिए रॉबोटिक्स फिजियोथेरेपी को शुरू किया गया है। साथ ही रॉबोटिक्स से जनरल सर्जरी, यूको सर्जरी, ऑनको सर्जरी और गाइनी सर्जरी समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

1200 बेड का मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल का हो रहा निर्माण

वहीं राजधानी के प्रमुख अस्पतालों में से एक इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में 1200 बेड का मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसी साल दिसंबर महीने से इस मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल की शुरूआत कर दी जायेगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन अस्पताल में अत्याधुनिक आइसीयू व इमरजेंसी सुविधाओं को उपलब्ध होगी। जिससे उपचार मरीजों को बेहतर व उन्नत उपचार मिल सकेगा।

IGIMS में वर्तमान में लगभग 1500 से 1700 बेड की सुविधा उपलब्ध है

बता दें कि इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में वर्तमान में लगभग 1500 से 1700 बेड की सुविधा उपलब्ध है। हाल ही में 500 बेड वाले नए अस्पताल भवन का उद्घाटन किया गया है। इसमें फिलहाल 100 बेड पर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है, जबकि शेष 400 बेड को भी जल्द ही चालू करने की तैयारी की जा रही है। इससे मरीजों को सभी प्रकार की चिकित्सीय सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी।

यह भी पढ़े : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एशियाई विकास बैंक के साथ उच्च स्तरीय बैठक, एक बिलियन से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ विचार विमर्श…

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img