अधिवक्ता से दुर्व्यवहार मामले में DM से मिला शिष्टमंडल, त्वरित कार्रवाई की मांग

दरभंगा : अधिवक्ता सह बार कार्यकारिणी सदस्य राहुल भारद्वाज अपने वरीय अधिवक्ताओं के साथ दरभंगा के जिलाधिकारी से मिले और कुशेश्वरस्थान के अंचलाधिकारी के विरुद्ध विस्तृत आवेदन सौंपते हुए न्याय की मांग की। राहुल भारद्वाज ने अपने बयान में आरोप लगाया कि वे विधिक कार्य से अंचल कार्यालय पहुंचे थे। जहां अंचलाधिकारी राकेश सिंह यादव, उनके बॉडीगार्ड रामबाबू यादव और कुछ बाहरी तत्वों द्वारा उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और भय उत्पन्न करने का प्रयास किया गया।

यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो अधिवक्तागण लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे – राहुल भारद्वाज

वहीं अधिवक्ता राहुल भारद्वाज ने इस घटना को केवल व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि अधिवक्ता समुदाय की गरिमा और कानून व्यवस्था पर सीधा आघात बताया। प्रशासन को सौंपे गए आवेदन में उन्होंने पेनड्राइव सहित उपलब्ध साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है। राहुल भारद्वाज ने कहा कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो अधिवक्तागण लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Darbhanga Advocate 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : क्रिकेट मैच के विवाद में चाकूबाजी, मछली काटने वाले हथियार से हमला, तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...