‘1076 बहालियां, हर प्रखंड में पदाधिकारी, बजट 20 साल में 3.53 करोड़ से बढ़कर 1041 करोड़’

पटना : बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण और सरकारी योजनाओं का इन तक समुचित लाभ पहुंचाने के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक-एक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी की तैनाती की जा रही है। इस वर्ष सभी प्रखंडों में इन पदाधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी। यह जानकारी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान ने दी। वह शुक्रवार को सूचना भवन के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अलग-अलग 1076 पदों पर नई बहाली होने जा रही है। बहाली की प्रक्रिया पूरी करने के लिए इससे संबंधित अधियाचना पद के अनुसार बीपीएससी और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) को भेज दी गई है।

हर प्रखंड तक पहुंचेगा अल्पसंख्यक कल्याण – अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान

इसमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के छह, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 487, निम्नवर्गीय लिपिक (मुख्यालय या निदेशालय-सचिवालय लिपिकीय सेवा) के आठ, निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 14, निम्नवर्गीय लिपिक (बिहार समाहरणालय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 524 और छात्रावास प्रबंधक के 37 पद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 22 अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण अलग-अलग स्थानों पर कराया जा रहा है। वर्तमान में दो दरभंगा और किशनगंज में ये स्कूल चल रहे हैं और अप्रैल तक पांच स्थानों कटिहार, जमुई, कैमूर, नालंदा और मुजफ्फरपुर में ये स्कूल तैयार हो जाएंगे। इसके बाद इन स्कूलों की संख्या सात हो जाएगी। तेलंगना के बाद बिहार ही एकमात्र राज्य है, जहां अल्पसंख्यक आवासीय कल्याण छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक जिले में इस तरह के अल्पसंख्यक आवासीय कल्याण विद्यालय बनाने की योजना है।

Minority Welfare Department 1 1 22Scope News

आवासीय विद्यालय, स्मार्ट मदरसे और रिकॉर्ड बजट – मंत्री जमा खान

मंत्री ने कहा कि राज्य के 75 मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू हो गए हैं। जल्द ही सभी मदरसों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। मदरसों में छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए व्यवसायिक अध्ययन के लिए व्यवासायिक पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से अनुदानित नौ मदरसों और मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय में एक यानी कुल 10 सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें पांच तकनीकी कोर्स काम कर रहे हैं।

शिक्षा और रोजगार सरकार की प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि तलाकशुदा महिलाओं को 25 हजार रुपए देने की योजना चल रही है। नौ हजार से अधिक कब्रिस्तानों की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में अल्पसंख्यकों के लिए बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में वक्फ बोर्ड की जमीन को चिन्हित किया जा रहा है और इन्हें अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

Minority Welfare Department 1 22Scope News

सचिव मोहम्मद सोहेल ने कहा- विभाग का बजट लगातार बढ़ता जा रहा है

प्रेसवार्ता के दौरान सचिव मोहम्मद सोहेल ने बताया कि विभाग का बजट लगातार बढ़ता जा रहा है। 2005-06 में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का बजट महज तीन करोड़ 53 लाख रुपए था, जो 2024-25 में बढ़कर 728 करोड़ रुपए हो गया। इसमें 86 फीसदी राशि खर्च हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह बजट बढ़कर 1041 करोड़ रुपए हो गया। इसमें अब तक 77 फीसदी राशि खर्च हो चुकी है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर पूरी राशि खर्च हो जाने की संभावना है। इस प्रेसवार्ता में विशेष सचिव सह निदेशक आमिर अफाक अहमद फैजी, अपर सचिव इबरार अहमद खान एवं शाहिद प्रवेज, उप-सचिव नुरूल आईन के अलावा सुन्नी वक्फ बोर्ड के निदेशक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : सदन में गृह विभाग के बजट पर सम्राट चौधरी ने कहा- जनता ने लाल-राबड़ी व नीतीश राज को देखा, आज बिहार में सुशासन…

Chaibasa News: मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक दो हिस्सों में बंटी...

Chaibasa News: रविवार दोपहर पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी के दो हिस्से हो गए क्योंकि उसकी कपलिंग खुल गई थी।...

Gumla Police Transfer: गुमला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 8 पुलिस...

Gumla Police Transfer: गुमला जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मान ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने...

Kadma Firing Case: पुरानी रंजिश बनी गोलीकांड की वजह? कदमा केस...

Kadma Firing Case: पुलिस ने जमशेदपुर के कदमा पुलिस स्टेशन इलाके के रामजन्म नगर में हुई संजय टांडी की गोलीबारी की घटना को सुलझा...