होली से पहले 50 लाख की शराब जब्त, तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब

सिवान : सिवान जिले में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिवान जिले में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने करीब 50 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त करते हुए शराब से भरे ट्रक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। होली से पहले प्रशासन अलर्ट है। सघन जांच अभियान चल रहा है। होली को देखते हुए बिहार में जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।

DM के निर्देश पर पूरे जिले में उत्पाद विभाग द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है

जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में उत्पाद विभाग द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान यह बड़ी कार्रवाई सामने आई। संदिग्ध ट्रक की तलाशी में शराब का जखीरा मिला। उत्पाद विभाग की टीम ने जीरादेई थाना क्षेत्र के तितरा इलाके में नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसके अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद मौके पर ही ट्रक को जब्त कर लिया गया और चालक व उप चालक को हिरासत में ले लिया गया।

Siwan Wine 1 1 22Scope News

यूपी बॉर्डर पार कर छपरा, पहुंचाई जा रही थी शराब

आपको बता दें कि यूपी बॉर्डर पार कर छपरा शराब पहुंचाई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश सीमा पार कर सिवान के रास्ते छपरा भेजी जा रही थी, जहां होली के दौरान इसकी सप्लाई की तैयारी थी। राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार चालक और उप चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र स्थित मांगता गांव निवासी सलीम खान और मूल सिंह के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है, ताकि शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

उत्पाद अधीक्षक बोले- अभियान रहेगा जारी

उत्पाद अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि होली को देखते हुए जिलेभर में लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त शराब की गिनती और मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

Siwan Wine 2 22Scope News

सुनियोजित तरीके से हो रही थी तस्करी – उत्पाद विभाग

पूछताछ में चालक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि ट्रक उसने हरियाणा से लिया था और उसे केवल छपरा तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया था। रास्ते में ट्रक के आगे एक बाइक चल रही थी, जो रास्ता दिखाने का काम कर रही थी। इससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि शराब तस्करी पूरी तरह सुनियोजित नेटवर्क के जरिए की जा रही थी। उत्पाद विभाग ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि होली के मद्देनजर जिले में निगरानी और सख्ती आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़े : होली से पहले पिपराकोठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित 50 लाख की शराब बरामद…

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...