Dry Day Alert: नगर निगम चुनाव के लिए 21-24 फरवरी तक शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Dry Day Alert: रांची में नगर निगम चुनाव को लेकर 21 फरवरी शाम 5 बजे से 24 फरवरी सुबह 7 बजे तक ड्राई-डे घोषित। शराब की बिक्री, वितरण और भंडारण पर पूर्ण रोक।


Dry Day Alert रांची: नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने रांची जिले में ड्राई-डे घोषित किया है। 21 फरवरी की शाम पांच बजे से 24 फरवरी की सुबह सात बजे तक शराब की बिक्री, वितरण और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। चुनाव को लेकर प्रशासन का सख्त आदेश रांची में जारी आदेश के अनुसार जिले के 53 नगर निगम क्षेत्र और 13 बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को मतदान होना है। इसको देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ड्राई-डे लागू करने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि के दौरान सभी खुदरा शराब दुकानें, जेएसबीसीएल डिपो, गोदाम, होटल, रेस्तरां, बार और अन्य लाइसेंसी परिसर पूरी तरह बंद रहेंगे।


Key Highlights

21 फरवरी शाम 5 बजे से 24 फरवरी सुबह 7 बजे तक ड्राई-डे

23 फरवरी को नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत में मतदान

शराब की बिक्री, वितरण और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध

होटल, बार और क्लब में भी शराब परोसने पर रोक

आदेश उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी


Dry Day Alert:  शराब बिक्री, वितरण और भंडारण पर पूर्ण रोक

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान क्षेत्र के भीतर किसी भी होटल, क्लब या निजी स्थल पर शराब परोसना या उपलब्ध कराना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बिना लाइसेंस के शराब के भंडारण पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Dry Day Alert: आदेश की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Saffrn

Trending News

Vishnupad Temple Corridor Project: गया में 2390 करोड़ की Mega योजना...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया के विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की। 2390 करोड़ की योजना में 694 स्ट्रक्चर, पार्किंग, घाट विकास और...

Bihar Road Project Update: Patna-Ara-Sasaram Highway समेत 18 बड़ी परियोजनाओं की...

बिहार में NHAI और MoRTH स्वीकृत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा हुई। पटना-आरा-सासाराम प्रोजेक्ट, मोकामा-मुंगेर फोरलेन और पटना रिंग रोड पर तेजी के निर्देश।Bihar Road...

Bihar Cabinet Meeting: 22 बड़े फैसलों पर मुहर, Registration Rules 2026...

बिहार मंत्रिमंडल ने 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। Registration Rules 2026, NIFT स्थापना, महिला पुलिस के लिए स्कूटी और नए एयरपोर्ट विकास शामिल।Bihar...

Dhanbad में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर डीसी की विधायकों,...

Dhanbad: Dhanbad में निजी स्कूलों में मेंटनेंस और एनुअल चार्ज के नाम से री-एडमिशन लिया जा रहा है। जिसका अभिभावक संघ और कई अभिभावक...

Badkagaon में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका; चालक...

Hazaribagh: एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img