भभुआ नगर परिषद की बैठक में हंगामा, सफाई व स्ट्रीट लाइट पर तीखी नोकझोंक

कैमूर : भभुआ नगर परिषद की विशेष बैठक सोमवार को सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मनोज कुमार (सासाराम सांसद) एवं विधायक भरत बिन्द विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था और खराब स्ट्रीट लाइट का मुद्दा छाया रहा। वार्ड पार्षदों ने कई मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं होने और बंद पड़ी लाइटों से लोगों को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई।

जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है – वार्ड-24 के पार्षद परमानंद केशरी

वार्ड-24 के पार्षद परमानंद केशरी ने कार्यपालक पदाधिकारी पर संवादहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। अन्य पार्षदों ने भी कार्यशैली पर सवाल उठाए। मामले को शांत कराते हुए सांसद मनोज कुमार ने आपसी समन्वय के साथ विकास कार्य आगे बढ़ाने की अपील की और अगली बैठक में सभी मुद्दों पर ठोस चर्चा का आश्वासन दिया। विधायक भरत बिन्द ने भी नगर की बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।

Kaimur Hangama 1 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘एक बड़े तकनीकी विकास की तरफ अग्रसर हो चुका है बिहार’…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

28 नहीं, 28.97 वोट! आखिर किस गणित के भरोसे राधाकृष्ण किशोर...

रांची: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक...

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे अपराधी, थैले...

पटना : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत पुलिस प्रशासन के द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया था। उसी क्रम में एक ऑटो पर...

रामगढ़ में 5 दिनों तक गूंजेगी श्रीराम कथा, मंझला चुम्बा में...

Ramgarh News: रामगढ़ ज़िले के मंझला चुम्बा गांव में 20 जून से 24 जून 2026 तक एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें 'श्री श्री 1008...