Hazaribagh: झारखंड में अब कई जिलों से चुनाव के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। इसी बीच हजारीबाग में भी वार्ड न 22 के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस वार्ड से Mitali Rashmi विजय हुई है। इकोनॉमिक्स में झारखंड टॉपर और एमबीए करने वाली Mitali Rashmi को मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने का अनुभव है। जो अब वार्ड पार्षद कहलाएगी। बेहतर शिक्षा और हुमन रिसोर्स में काम करने वाली मिताली चाहतीं हैं कि अन्य पार्षदों का सहयोग मिले तो डिप्टी मेयर बने। ताकि काम करने का दायरा बड़े ,जो अनुभव है इसका लाभ नगर निगम क्षेत्र के लोगों को मिले।
जीत के बाद Mitali Rashmi ने क्या कहा-
जीत के बाद Mitali Rashmi ने बताया कि यह जीत उम्मीद और विश्वास की है. जीत के बाद जिम्मेदारी बड़ी है. क्षेत्र का विकास हो ,सरकारी योजना का लाभ हर एक व्यक्ति को मिले और खासकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम हो इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
Highlights


