BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल आ रहे हैं पटना, होली मिलन समारोह में होंगे शामिल, रंगों के बीच सजेगा सियासी मंच

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल यानी तीन मार्च को अपने गृहनगर पटना आ रहे हैं। खबरों की माने तो वह पटना में ही अपनी होली मना सकते हैं। इस बार की होली उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी होली है। रंगों के बीच सियासी मंच सजेगा।

नितिन नवीन पटना के राजा बाजार में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल रहेंगे

मिली जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन पटना के राजा बाजार में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में बिहार बीजेपी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद नितिन पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। इस दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर अहम र्चचा हो सकती है। इस दौरान पार्टी से उम्मीदवारी को लेकर चर्चा के साथ ही सभी नेता भी अपनी राय रख सकते हैं।

Nitin Navin 1 22Scope News

BJP इस बार पवन सिंह को राज्यसभा भेजने का विचार कर रही है

चर्चा यह भी है कि बीजेपी इस बार पवन सिंह को राज्यसभा भेजने का विचार कर रही है। पवन सिंह ने 26 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद पवन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मैंने सिर्फ उनसे आशीर्वाद लिया, शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं, राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर कहा कि, मैं पार्टी का सिपाही हूं, मालिक जो चाहेंगे वही होगा। पवन सिंह ने भले ही इसे शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हो लेकिन सियासी गलियों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

Nitin Navin 2 22Scope News

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें बिहार की भी पांच राज्यसभा सीटों पर मतदान होना है। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए करीब 41 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। ऐसे में एनडीए को चार सीटें आसानी से मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन के पास सिर्फ 35 विधायक होने से उसकी राह मुश्किल नजर आ रही है। ऐसे में पांच सीटों वाली एआईएमआईएम राज्यसभा चुनाव में काफी अहम भूमिका निभा सकती है।

Nitin Navin 22Scope News

यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव से पहले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले पवन सिंह, कहा- मैं भाई हूं, जो मालिक चाहेंगे वहीं न होगा…’

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...