Advertisment

Chatra में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी रायगढ़-गया बस, दर्जनों यात्री घायल

Chatra से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हादसा Chatra -डोभी मुख्य मार्ग स्थित सघरी घाटी के भुईयांडीह-जोरी के बीच हुआ है।

चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से गया की ओर जा रही ‘बदन बस’ जैसे ही घाटी के इस खतरनाक मोड़ पर पहुँची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

जोरी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई

घटना की सूचना मिलते ही वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत बस से निकालकर नजदीकी सदर अस्पताल भेजा। इस हादसे में लगभग आधा दर्जन लोगों को Chatra सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक यात्री की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।

घायलों की पहचान जहानाबाद के राकेश कुमार, वजीरगंज गया के रंधीर कुमार, डुमरिया के संजीत कुमार, चतरा के सुजीत कुमार, बगरा के कमलेश कुमार और जोरी के अमृत कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

बता दें कि यह बस डुमरिया से दोपहर 1:30 बजे खुलकर रायपुर के लिए चलती थी, जो रानीगंज, शेरघाटी, डोभी और चतरा होते हुए लंबा सफर तय करती है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर डटा हुआ है और क्रेन की मदद से बस को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है। घाटी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़कों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या ड्राइवर की लापरवाही से। प्रशासन ने यात्रियों के परिजनों को सूचित कर दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...