Commercial Advertisment

एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक, भगदड़ के बीच आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर से चूक

Nalanda- जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने सिलाव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर से चूक का मामला सामने आया है.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की सभा से महज 18 फीट की दूरी पर किसी सिरफिरे युवक ने पटाखा बम छोड़ दिया. बम की आवाज सुनते ही सभा स्थल पर भगदड़ मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. हालांकी सुरक्षा कर्मियों ने सजगता दिखलाते हुए युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंवाद यात्रा को लेकर नालंदा के दौरे पर हैं, मंगलवार की सुबह नीतीश कुमार वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी का दौरा समाप्त करने के बाद नानंद गांव पहुंचे थें.

इस मौके पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने गांधी हाई स्कूल, सिलाव पहुंचे.  इस दौरान एक सिरफिरे  ने एक छोटा सा पटाखा छोड़ दिया. यह पटाखा सीएम से महज 15 से 18 फीट की दूरी पर ही छोड़ी गयी.  इसके बाद कार्यक्रम में अफरातफरी मच गयी.

हालांकी सुरक्षा कर्मियों ने सतर्कता दिखलाते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. लेकिनबम की आवाज सुन कर सभा स्थल पर अफरा तफरी मच गयी.

रिपोर्ट-रजनीश किरण 

कुख्यात नक्सली कमांडर अभय यादव ने किया आत्मसमर्पण, पहले छतरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार होने की आई थी खबर

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...