नालंदा : नीतीश कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, लोगों की भी सुनी शिकायतें

नालंदा : नीतीश कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, लोगों की भी सुनी शिकायतें

नालंदा : नीतीश कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, लोगों की भी सुनी शिकायतें- मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार गुरुवार को दूसरे दिन भी जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

उन्होंने रहुई और हरनौत प्रखंड में जदयू कार्यकर्ताओं से मिलकर हाल चाल जाना.

इस दौरान रहुई के इतासँग गांव के पास भाजपा नेता अविनाश मुखिया भी

अपने कार्यकर्ताओं के साथ सीएम नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया.

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर

पुराने जदयू कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की तथा उनका हाल-चाल पूछा. कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने अपनी शिकायतें भी मुख्यमंत्री के पास पहुंचाई. जहां सभी को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया.

बता दें कि एक तरफ बिहार के विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने की मांग को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहे थे. वहीं दूसरी तरफ सदन के विवाद को छोड़ नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे. सीएम नीतीश बुधवार को ही नालंदा के नौसा पहुंचे. जहां वे जदयू के सभी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलकर उनका हाल जाना और लोगों की समस्याओं को भी सुना.

कार्यकर्ताओं से मिल सुन रहे हैं समस्या

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लगातार नालंदा के विभिन्न ब्लाकों का दौरा कर रहे हैं. इस कड़ी में वह बुधवार को नगरनौसा पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना से पहले कार्यकर्ता हमसे मिलकर अपनी समस्या सुनाते थे. पिछले 2 साल से कोरोना के कारण इस तरह का आयोजन पर पाबंदी लगा दिया गया था, इस कारण हमने सोचा कि क्यों नहीं हम ही जाकर कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जानें. इस दौरान नगरनौसा, चंडी और थरथरी प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं से मिले. उन्होंने अश्वासन दिया कि उनकी जो भी समस्या या शिकायत है उसका निदान किया जाएगा.

रिपोर्ट: रजनीश

Raxaul Smack Seizure: रक्सौल में करीब 4 करोड़ की स्मैक बरामद,...

Raxaul Smack Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम...

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार में 16,500 करोड़ के निवेश की...

Bihar Integrated Manufacturing City: बिहार के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जिले के बोधगया में बिहार...