Advertisment

बंद पड़े चीनी मिलों को चालू करने का Bihar सरकार ने लिया निर्णय, ज्ञान भवन में होगा किसान और वैज्ञानिकों का दो दिवसीय सेमिनार

Bihar: गन्ना उद्योग विभाग के तत्वावधान में 9 और 10 मार्च को ज्ञान भवन में गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में राज्य के करीब 700 से अधिक गन्ना किसान और देश के करीब 100 वैज्ञानिक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस सेमिनार का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दिया है।

सात निश्चय- 3 के तहत सरकार ने लिया था फैसला

विदित हो कि सात निश्चय- 3 के तहत राज्य में नई चीनी मिलों की स्थापना के साथ ही बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के लिए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। इसको देखते हुए गन्ना उद्योग विभाग ने राज्य में गन्ना की खेती को बढ़ावा देने और इसका विस्तार करने के लिए कई योजनाएं शुरू किया है, ताकि राज्य में लगने वाले चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना मिल सकें। गन्ना की उन्नति खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि गन्ना किसानों को नई तकनीक और बेहतर खेती करने के बारे में जानकारी देने के लिए गन्ना उद्योग विभाग द्वारा पटना के ज्ञान भवन में दो दिवसीय ‘गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य के गन्ना किसान शामिल होंगे। इस सेमिनार को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

सेमिनार के विकास और विस्तार करने के बारे में दी जाएगी जानकारी

विभाग के मुताबिक इस सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों के जाने-माने वैज्ञानिक, चीनी मिलों के प्रतिनिधि, नए निवेशक, कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहित अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहेंगे। इस सेमिनार के माध्यम से किसानों को कम लागत में गन्ना की अच्छी पैदावार, गन्ना के विकास और विस्तार करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...