अब राखा माइन्स में भी रुकेगी Utkal Express, 30 वर्षों बाद पूरी हुई मांग

Jharkhand: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के लगातार प्रयास से अब Utkal Express राखा माइन्स में भी रुकेगी। जिससे राखा माइन्स से उड़ीसा जाने वालों को काफी सुविधा हो जाएगी। राखा माइन्स के आसपास जादूगोड़ा, यूरेनियम कारपोरेशन के निवासी सहित कई लोग उड़ीसा जाना- आना करते हैं। खासकर जो बच्चे उड़ीसा में पढ़ाई करते हैं, या जो इलाज करवाने कटक जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा उपलब्ध हो गई है। लगभग 30 साल बाद यहां के निवासियों का चीर प्रतीक्षित मांग पूरा हुआ।

15 दिन के अंदर स्वीकृति मिली

इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि हमने पहले भी कई बार रेल मंत्री से इसका जिक्र किया था। बाद में पलामू के सांसद बी डी राम से मुलाकात हुई। उनसे भी बातचीत हुई और 15 दिन के अंदर इसकी स्वीकृति मिल गई है।

राखा माइन्स में भी रुकेगी Utkal Express – 30 वर्षों से हो रही मांग

वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह ने बताया कि हम लोग पिछले 30 वर्षों से संयुक्त मोर्चा बनाकर रेल ठहराव का आंदोलन करते थे। खड़कपुर जाकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा था। धरना- प्रदर्शन भी किया, लेकिन हम लोगों की मांग को दबा दी गई थी। हम अपने सांसद विद्युत वरण महतो एवं रेल मंत्री का हृदय से धन्यवाद देते हैं। देर से सही, यहां ठहराव होने से आम जनता को काफी लाभ होगा।

वही इंजीनियरिंग के छात्र अनुभव आचार्य ने बताया कि वह भुवनेश्वर में पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि  हमें 30 किलोमीटर चलकर पहले टाटानगर स्टेशन आना पड़ता है। उसके बाद गाड़ी मिलती है। अब हम लोग ऑनलाइन देख लेते हैं की गाड़ी कब पहुंच रही है। आराम से घर से निकलते हैं, गाड़ी में बैठते हैं और अपना भुवनेश्वर इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंच जाते हैं। इससे हम लोगों को काफी सुविधा हो गई है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img