Train stoppage change: राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का स्टॉपेज बदला, जानें किन स्टोशन में रूकेंगी ट्रेन

Ranchi: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाला ऐतिहासिक माघ मेला इस बार भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। रेलवे ने यात्रा दबाव और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए सक्रिय तैयारी शुरू कर दी है। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 3 जनवरी से पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ होगी और इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे।

भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने बदले ट्रेनों के स्टॉपेज :

श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए रेलवे ने प्रयागराज होकर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज अस्थायी रूप से बदल दिए हैं। इन दिनों प्रयागराज रेलवे स्टेशन से होकर कई ट्रेनें बिना रुके गुजरेंगी। कुछ ट्रेनें अब प्रयागराज की जगह सुबेदारगंज स्टेशन पर रुकेंगी।

इन ट्रेनों का प्रयागराज में ठहराव हटाया गया, अब सूबेदारगंज में रुकेंगी

ट्रेन संख्या/नामप्रयागराज में नहीं रुकेगी (तिथि)सूबेदारगंज ठहराव समय
12301 हावड़ा–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस1 जनवरी–16 फरवरीरात 2:48–2:50
12302 नई दिल्ली–हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस2 जनवरी–17 फरवरीरात 11:31–11:33
12323 हावड़ा–बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस2 जनवरी–13 फरवरीसुबह 6:50–6:55
12324 बाड़मेर–हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस3 जनवरी–14 फरवरीशाम 4:15–4:20
12305 हावड़ा–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस1 जनवरी–16 फरवरीरात 2:48–2:50
12306 नई दिल्ली–हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस2 जनवरी–17 फरवरी—

यात्रियों के लिए रेलवे की अपील:

रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि टिकट बुकिंग से पहले ट्रेनों का संशोधित स्टॉपेज और समय सारणी जांच लें, भीड़भाड़ वाले दिनों में अतिरिक्त समय लेकर स्टेशन पहुंचें और स्टेशन पर सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।

व्यवस्थाओं को लेकर रेलवे अलर्ट मोड में:

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मेला अवधि में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क, मेडिकल सुविधाएं और विशेष परिचालन दल तैनात किए जाएंगे।साथ ही यात्रियों की सहायता के लिए रेलवे पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती भी की जाएगी।

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...