Jharkhand Board Result 2026: मैट्रिक और इंटर का Result इस बार जल्दी, 15 अप्रैल के बाद जारी होने की संभावना

झारखंड में मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 का रिजल्ट इस बार पहले जारी हो सकता है। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 67 केंद्रों पर शुरू होगा, 15 अप्रैल के बाद रिजल्ट संभव।


Jharkhand Board Result 2026 रांची: झारखंड में मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 के परिणाम इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में लगभग एक से डेढ़ माह पहले जारी होने की संभावना है। परीक्षा समाप्त होने के लगभग 15 दिन बाद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।

जानकारी के अनुसार उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राज्यभर में 67 केंद्र बनाये गये हैं। मैट्रिक और इंटर मिलाकर करीब 7.45 लाख परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इस कार्य के लिए लगभग 16 हजार परीक्षकों की नियुक्ति की गई है।


Key Highlights

  • झारखंड में मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट इस बार पहले जारी हो सकता है

  • उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राज्य में 67 केंद्र बनाये गये

  • लगभग 16 हजार परीक्षक करेंगे 7.45 लाख कॉपियों का मूल्यांकन

  • मार्च के अंत तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य

  • आठवीं, नौवीं और 11वीं का रिजल्ट भी इस बार पहले जारी होने की संभावना


Jharkhand Board Result 2026 : मार्च अंत तक मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य

जैक की ओर से मूल्यांकन कार्य इसी सप्ताह शुरू किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को सभी केंद्राधीक्षकों की बैठक भी आयोजित की जाएगी। परिषद का लक्ष्य है कि मार्च के अंत तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाए। यदि तय समय पर प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट 15 अप्रैल के बाद जारी किया जा सकता है।

पिछले वर्ष की तुलना में पहले आएगा रिजल्ट
पिछले वर्ष झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंत में जारी किया गया था, जबकि इंटर का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में घोषित हुआ था। इस बार प्रक्रिया तेज होने के कारण परिणाम पहले जारी होने की संभावना जतायी जा रही है।

Jharkhand Board Result 2026 :  आठवीं, नौवीं और 11वीं का रिजल्ट भी जल्दी

राज्य में कक्षा आठवीं, नौवीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी इस वर्ष पहले जारी हो सकते हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद इन कक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने 31 मार्च तक रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है, हालांकि इतनी जल्दी परिणाम जारी होने की संभावना कम है। ऐसे में इन कक्षाओं का रिजल्ट भी अप्रैल में जारी किया जा सकता है।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...