पटना में कोचिंग संचालक का तालिबानी रवैया, बेल्ट से पीट-पीट कर छात्र को किया अधमरा, पहले तल्ले से कूद कर छात्र ने बचाई जान

श्री श्याम इन्फोटेक कोचिंग सेन्टर, पटना का मामला 

Patna श्री श्याम इन्फोटेक कोचिंग सेन्टर, पटना (Shree Shyam Infotech Coaching Centre, Patna) में एक छात्र के साथ पिटाई का मामला सामने आया है.

छात्र ने कोचिंग संचालक के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाया है.

बताया जा रहा है कि छात्र संचालक को अपनी समस्या बताना चाह रहा था.

इसके लिए बार बार संचालक से बात करने को कोशिश कर रहा था.

लेकिन संचालक छात्र की समस्या को नहीं सुनकर अपने मोबाइल में बिजी रहा.

छात्र के द्वारा बार-बार अपनी बात रखने की कोशिश से संचालक उग्र हो गया और छात्र को गाली देने लगा.

छात्र द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो संचालक के द्वारा छात्र की पिटाई की जाने लगी.

इस अफरातफरी में छात्र  कोचिंग के पहले सेन्टर से कूद गया. इसके बाद भागने की कोशिश करने लगा.

लेकिन संचालक इसके बाद भी नहीं रुका, उसने छात्र को दौड़ाकर पकड़ लिया, उसके बाद बेल्ट से उसकी पिटाई की गयी.

छात्र कोचिंग में टैली सिखने के लिए आया था. 31 जनवरी को उसने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था

. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गयी है.

फिलहाल घायल छात्र का इलाज चल रहा है.

जबकि इस मामले में कोचिंग संचालक अमित कनोडिया ने छात्र पर ही कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है.

रिपोर्ट-उमेश चौबे

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img